Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Hyundai August 2026: अगस्त नई Hyundai कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह महीना आपके लिए काफी फायदेमंद होने वाला है। कंपनी अपनी कई पॉपुलर कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस के साथ काफी कुछ है।
- Written By: सिमरन सिंह
Hyundai August 2026 (Source. gemini)
Hyundai Car Offers: आप इस अगस्त नई Hyundai कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह महीना आपके लिए काफी फायदेमंद होने वाला है। बता दें कि कंपनी अपनी कई पॉपुलर कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट जैसे ऑफर्स दे रही है। वहीं खास बात यह है कि सबसे बड़ा फायदा Hyundai Creta पर मिल रहा है जहां ग्राहक 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। लेकिन डिस्काउंट मॉडल, वेरिएंट और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग है।
Hyundai Creta पर 1 लाख तक की छूट
Hyundai Creta को लेकर बताए तो इसपर अगस्त 2026 में सबसे आकर्षक ऑफर मिल रहा है। जिसमें इसके बेस E पेट्रोल वेरिएंट पर 85 हजार रुपये तक की छूट है जबकि CVT वेरिएंट पर यह फायदा 90 हजार रुपये तक पहुंचता है। वहीं Creta के अन्य वेरिएंट्स पर कुल 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं डीजल वेरिएंट खरीदने वालों को सिर्फ 10 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी। Creta की कीमत, N Line सहित, 10.91 लाख रुपये से 19.95 लाख रुपये तक है।
Venue और Exter पर कितना फायदा?
Hyundai Venue खरीदने वालों के लिए इस महीने ऑफर काफी सीमित हैं। कंपनी इसके सभी वेरिएंट्स पर सिर्फ 5 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। N Line सहित Venue की कीमत 8 लाख रुपये से 15.65 लाख रुपये तक है। वहीं Exter पर ग्राहकों को वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग फायदा मिलेगा। प्री-फेसलिफ्ट Exter के EX और EX(O) पेट्रोल व CNG ट्रिम्स पर 10 हजार रुपये तक की छूट है। फेसलिफ्ट मॉडल के HX2 वेरिएंट पर 10 हजार रुपये और बाकी वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
Maruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
AI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
Royal Enfield ला रही है अब तक की सबसे दमदार Himalayan, 750cc इंजन, 180 Kmph की स्पीड और प्रीमियम फीचर्स
ये भी पढ़े: Mercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
Verna और Alcazar पर भी बंपर बचत
Verna के प्री-फेसलिफ्ट CVT वेरिएंट पर 95 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है जबकि अन्य वेरिएंट्स पर 70 हजार रुपये तक का फायदा है। अपडेटेड Verna पर सभी वेरिएंट्स में 65 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये से 18.26 लाख रुपये तक है। वहीं तीन-रो वाली Alcazar के पेट्रोल वेरिएंट पर 75 हजार रुपये और डीजल वेरिएंट पर 45 हजार रुपये तक की छूट उपलब्ध है। इसकी कीमत 14.51 लाख रुपये से 21.10 लाख रुपये तक है। वहीं ध्यान रखें कि ये ऑफर्स डीलर, वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के अनुसार बदल सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी Hyundai डीलर से ऑफर की अंतिम पुष्टि जरूर करें।
