एक्सयूवी 3XO MX1 ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनियों में से एक महिंद्रा एन्ड महिंद्रा कंपनी ने अपनी शानदार नई कार को लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा ने XUV 3XO के नए बेस वेरिएंट को मार्केट में उतार दिया है, साथ ही इस नए वेरिएंट को डीलरशिप में पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस नए वेरिएंट को MX1 नाम दिया गया है, जिसकी शुरूआती कीमत 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने वाली है। हालांकि XUV 3XO को अप्रैल के महीने में ही लॉन्च कर दिया गया था।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी मिली है कि, इस कार के बेस वेरिएंट में आपको 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाने वाला है, जो 109 bhp की पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। MX1 वेरिएंट में आपको सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स दिए जा रहे है। साथ ही इसमें हिल असिस्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे फीचर्स भी शामिल है।
महिंद्रा ने XUV 3XO को XUV 300 के ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया है। इस नए को ग्राहकों का भी जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है, 1 घंटे के अंदर ही इस कार के लिए 50,000 यूनिट्स से ज्यादा की बुकिंग की जा चुकी है। ये कार 9 नए वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस कार के पेट्रोल वेरिएंट को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। महिंद्रा की इस कार की सीधी टक्कर Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet के साथ बतायी जा रही है।
महिंद्रा ने इस सेगमेंट की कार में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ की सुविधा दी है। इस कार में आपको फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए है। इस कार का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इस कार में मिलने वाला 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। महिंद्रा XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ आता है। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं।
महिंद्रा ने SUV सेगमेंट में Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV जैसी कारों को भी पेश किया है।