मिलावटी पेट्रोल से हो सकती है बाइक की बर्बादी, इन आसान तरीकों से पहचानें असली और नकली पेट्रोल

देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने बजट को हिला कर रख दिया है। ऐसे में कुछ पेट्रोल पंप संचालक ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए नकली या मिलावटी पेट्रोल बेच रहे हैं।
मिलावटी पेट्रोल से हो सकती है बाइक की बर्बादी, इन आसान तरीकों से पहचानें असली और नकली पेट्रोल
Petrol की पहचान कैसे करें। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के बजट को हिला कर रख दिया है। इसी का फायदा उठाकर कुछ पेट्रोल पंप संचालक ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए नकली या मिलावटी पेट्रोल बेच रहे हैं, जो आपकी बाइक के इंजन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि मिलावटी पेट्रोल की पहचान कैसे करें।

1. ट्रांसपेरेंट बोतल टेस्ट

थोड़ा सा पेट्रोल एक पारदर्शी बोतल में लें और उसमें पानी की कुछ बूंदें डालें। अगर पेट्रोल शुद्ध होगा, तो पानी नीचे बैठ जाएगा और पेट्रोल ऊपर रहेगा। लेकिन अगर पेट्रोल में मिलावट है, तो पानी और पेट्रोल आपस में घुलकर धुंधला मिश्रण बना लेंगे।

2. टिश्यू पेपर टेस्ट

एक टिश्यू पेपर पर कुछ बूंदें पेट्रोल की डालें। अगर सूखने के बाद टिश्यू पर कोई निशान नहीं रहता, तो यह असली पेट्रोल है। लेकिन अगर धब्बा या निशान दिखता है, तो समझ लें कि उसमें मिलावट की गई है।

3. स्मेल टेस्ट

पेट्रोल को एक कागज़ पर निकालें और उसकी गंध पर ध्यान दें। असली पेट्रोल की तेज और विशिष्ट गंध होती है। लेकिन अगर पेट्रोल में से अजीब या हल्की गंध आ रही है या कोई गंध नहीं है, तो इसमें कैरोसीन या पानी की मिलावट हो सकती है।

4. ड्रॉप टेस्ट

पेट्रोल की कुछ बूंदें अपनी उंगलियों पर लेकर रगड़ें। अगर वह चिकना महसूस हो रहा है, तो इसमें कैरोसीन या तेल की मिलावट है। असली पेट्रोल जल्द उड़ जाता है और पानी की तरह होता है, उसमें चिकनाई नहीं होती। "तेल में मिलावट से न सिर्फ बाइक को नुकसान होता है बल्कि जेब पर भी भारी असर पड़ता है। पहचानकर ही पेट्रोल भरवाएं।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com