- Hindi News »
- Automobile »
- Hyundai Increased The Prices Of Tucson Suv Know How Expensive It Is To Buy Which Variant
Hyundai ने Tucson एसयूवी के कीमतों में किया इजाफा, देखें किस वेरिएंट का कितना बढ़ा दाम
- Written By: मनोज आर्या
Hyundai Tucson Price: कंपनी ने प्लेटिनम पेट्रोल ऑटोमैटिक, सिग्नेचर पेट्रोल ऑटोमैटिक और सिग्नेचर पेट्रोल ऑटोमैटिक ड्यूल टोन वेरिएंट्स की कीमतों को सबसे ज्यादा बढ़ाया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय ऑटोमाइबल मार्केट में प्रीमियम एसयूवी के तौर पर हुंडई की ओर से Tucson को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी ने अब इस कार की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। एसयूवी गाड़ी की कीमत कितनी बढ़ी है। किस वेरिएंट की कार घर लाने के लिए कितने पैसे आपको चुकाने होंगे। आइए सबकुछ जानते हैं।
फरवरी 2025 से हुंडई Tucson को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इसकी कीमतों में 10 से 25 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं और इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
सभी वेरिएंट्स में करीब 10 हजार की बढ़ोतरी
कंपनी ने प्लेटिनम पेट्रोल ऑटोमैटिक, सिग्नेचर पेट्रोल ऑटोमैटिक और सिग्नेचर पेट्रोल ऑटोमैटिक ड्यूल टोन वेरिएंट्स की कीमतों को सबसे ज्यादा बढ़ाया है। इनके अलावा अन्य सभी वेरिएंट्स की कीमतों में करीब 10 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। Hyundai Tucson एसयूवी को दो वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। जिनमें Platinum और Signature हैं। जिनमें अलग-अलग इंजन और ट्रांसमिशन को दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत की इस SUV ने यूरोप में मचाई हलचल, Skoda Kylaq बन सकती है चीन की सस्ती कारों की सबसे बड़ी दुश्मन
नई Volkswagen Taigun होगी लॉन्च, 9 अप्रैल को होगा बड़ा खुलासा, शानदार फीचर्स से है लैस
अप्रैल में लॉन्च होंगी नई कारें, मिडिल क्लास के लिए कीमत होगी हिट या फ्लॉप
7 सीटर लग्ज़री SUV का इंतज़ार खत्म, ₹46.99 लाख में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron R-Line, जानिए क्या है खास
बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी कार की कीमत?
बता दें कि कंपनी की ओर से कीमतों में इजाफा के बाद इस कार की एक्स शोरूम कीमत 29.27 लाख रुपये से शुरू होगी। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत अब 36.04 लाख रुपये (Tucson SUV new price) होगी।
क्या होंगे स्पेशल फीचर्स?
हुंडई Tucson एसयूवी में कंपनी ने कई खास फीचर्स को ऑफर किया है, जिसमें पैरामैट्रिक फ्रंट ग्रिल के साथ ही कनेक्टिड एलईडी टेल लैंप, एलईडी लाइट्स, 18 इंच अलॉय व्हील्स, शॉर्क फिन एंटीना, रियर फॉग लैंप, एंबिएंट लाइट्स, ड्यूल टोन इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल जोन एसी, वेंटिलेटिड और हीटेड सीट्स, स्मार्ट की, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार, ओटीए अपडेट्स, मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट, छह एयरबैग, वीएसएम, एचएसी, डीबीसी, टीपीएमएस, रेन सेंसिंग वाइपर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कितना दमदार इंजन
एसयूवी में दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 156 पीएस की पावर और 192 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ 6स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसके अलावा इसमें दो लीटर की क्षमता का ही डीजल इंजन भी मिलता है। जिससे इसे 186 पीएस की पावर और 416 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ 8स्पीड एटी ट्रांसमिशन को दिया जाता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
किनसे है मुकाबला
हुंडई की ओर से Tucson को एक प्रीमियम एसयूवी के तौर पर लाया जाता है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Jeep Compass, Citroen C5 Aircross, Volkswagen Tiguan जैसी एसयूवी के साथ होता है।
Hyundai increased the prices of tucson suv know how expensive it is to buy which variant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
May 31, 2026 | 07:20 PMक्या चीन की मिसाइल से गिरा अमेरिकी F-15 विमान? ईरान में हुए हादसे पर बड़ा खुलासा, ट्रंप प्रशासन में खलबली
May 31, 2026 | 07:18 PMIPL 2026 Final: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, देखें GTऔर RCB दोनों की प्लेइंग इलेवन
May 31, 2026 | 07:17 PMIran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO
May 31, 2026 | 07:13 PMIPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस के घर में RCB का शोर, फैंस ने कहा- पाटीदार एंड कंपनी ही जीतेगी खिताब
May 31, 2026 | 07:05 PMलंबे फैमिली ड्रामे के बाद महायुति में सीटों का बंटवारा फाइनल, किसके हिस्से आईं कौन सी सीट? देखें पूरी लिस्ट
May 31, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM














