अप्रैल में लॉन्च होंगी नई कारें, मिडिल क्लास के लिए कीमत होगी हिट या फ्लॉप

New Car Launches 2026: अप्रैल 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई नई कारों की एंट्री, कीमतों का खुलासा और बड़े अनवील होने जा रहे हैं।
New Cars to Launch in April: Will the Pricing Be a Hit or a Flop for the Middle Class
Volkswagen Taigun Facelift (Source. Volkswaen)
Updated on

Car Launch In April: अप्रैल 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई नई कारों की एंट्री, कीमतों का खुलासा और बड़े अनवील होने जा रहे हैं। कुछ मॉडल्स पहले ही शोकेस हो चुके हैं, लेकिन उनकी कीमतें अब सामने आएंगी। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है।

Volkswagen Taigun Facelift: 9 अप्रैल को एंट्री

Volkswagen अपनी पॉपुलर SUV Taigun का अपडेटेड वर्जन 9 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। 2021 में लॉन्च के बाद यह इसका पहला बड़ा अपडेट होगा। नई Taigun में कॉस्मेटिक बदलाव, नए फीचर्स और सबसे खास 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। इसके अलावा इंटीरियर में भी प्रीमियम अपग्रेड देखने को मिलेंगे।

MG Majestor: Gloster का नया अवतार

फरवरी 2026 में अनवील हुई MG Majestor को Gloster का सक्सेसर माना जा रहा है। इसका डिजाइन पहले से ज्यादा बोल्ड और एग्रेसिव है। नई SUV में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और फीचर-लोडेड केबिन मिलेगा। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और यह चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। डिलीवरी मई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

Mercedes-Benz CLA: इलेक्ट्रिक सेडान का जलवा

Mercedes-Benz इस महीने अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक CLA सेडान लॉन्च करने जा रही है। यह एंट्री-लेवल EV सेगमेंट में आएगी और CLA 200 व CLA 250+ वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रेंज है, जो 792km तक बताई जा रही है। इसमें 14-इंच टचस्क्रीन, ग्लास रूफ, इल्यूमिनेटेड ग्रिल, 101-लीटर फ्रंक और वेंटिलेशन व मसाज फंक्शन वाली सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत 55 लाख से 59 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Toyota Urban Cruiser Ebella: EV में बड़ा धमाका

Toyota भी EV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने जा रही है। Urban Cruiser Ebella की कीमतों का ऐलान अप्रैल में हो सकता है। यह कार Maruti के EV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें 40kWh और 61kWh बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है। बड़ी बैटरी के साथ 543km तक की रेंज मिलने का दावा है। कंपनी इसके साथ Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम भी ला सकती है, जिससे ग्राहकों को बैटरी के लिए अलग से भुगतान का विकल्प मिलेगा।

Nissan Tekton: नई SUV का बड़ा खुलासा

Nissan इस महीने अपनी नई SUV Tekton को पेश कर सकती है। यह Renault Duster के नए वर्जन पर आधारित होगी, लेकिन डिजाइन और इंटीरियर में अलग पहचान रखेगी। इसमें कनेक्टेड DRLs, फुल-विथ टेल लैंप और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स जैसे मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो इसे एक स्टाइलिश और दमदार SUV बनाते हैं।

अप्रैल में कार बाजार में मचेगी हलचल

कुल मिलाकर अप्रैल 2026 ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा महीना साबित होने वाला है। नए लॉन्च और कीमतों के ऐलान से ग्राहकों के पास कई नए विकल्प होंगे। अगर आप कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com