- Hindi News »
- Automobile »
- Hybrid Vehicles Complementing Growth Of Evs In India Hsbc Report
Hybrid वाहनों से नहीं घट रही इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, बल्कि हो रहा है बाजार का विस्तार
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बिक्री पर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाइब्रिड वाहन EVs के लिए चुनौती नहीं, बल्कि सहायक साबित हो रहे हैं। क्योंकि इससे काफी फर्क पड़ता है।
- Written By: सिमरन सिंह

गाड़ियों की ब्रिकी में क्या आया है अतंर। (सौ. Freepik)
नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बिक्री में वृद्धि को लेकर जारी एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाइब्रिड वाहन EVs के लिए चुनौती नहीं, बल्कि सहायक साबित हो रहे हैं। HSBC ग्लोबल रिसर्च द्वारा जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग आने वाले वर्षों में मल्टी-पावरट्रेन सिस्टम पर ही आधारित रहेगा, जिसमें हाइब्रिड, CNG और जैव ईंधन जैसे विकल्प व्यावहारिक समाधान बनकर उभर रहे हैं।
अलग-अलग ग्राहक वर्ग को आकर्षित कर रहे SHEV और BEV
रिपोर्ट के अनुसार, “हम मानते हैं कि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SHEVs) और बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (BEVs) एक-दूसरे की बिक्री नहीं घटा रहे हैं, बल्कि दोनों ही अपने-अपने ग्राहक वर्ग को आकर्षित कर रहे हैं।” रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश का उदाहरण दिया गया है, जहां SHEV पर राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन देने के बावजूद BEV की बिक्री में भी वृद्धि देखी गई है।
EV और SHEV की समान गति से बढ़ी बिक्री
HSBC की रिपोर्ट में कहा गया है, “वित्तीय वर्ष 2024-25 में EV और SHEV दोनों की बिक्री समान गति से बढ़ी है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा देने से EV की मांग प्रभावित नहीं हो रही, बल्कि उसका समर्थन हो रहा है।” रिपोर्ट के अनुसार, “यह एक जीरो-सम गेम नहीं है, बल्कि एक समग्र अवसर है जहां SHEV को बढ़ावा देना स्वच्छ गतिशीलता के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करता है।”
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar: महावितरण का विशेष अभियान सफल, गंगापुर में 47 बिजली चोर बेनकाब
पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ रहा भारी, मिडिल क्लास के लिए सस्ता ऑप्शन EV, CNG और Hybrid कारों की बढ़ी डिमांड
अब EV वालों की टेंशन खत्म, दिल्ली में खुला सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन
2026 में EV का धमाका, सस्ता से लेकर लग्जरी तक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल में लॉन्च
नए लॉन्च और ग्राहकों की सोच ने बदला ट्रेंड
रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते छह महीनों में MG विंडसर और M&M की नई BEV लॉन्च के कारण EV की पैठ 1.9% से बढ़कर 3.2% तक पहुंच गई है। वहीं, SHEV की भागीदारी भी FY24 के 2.1% से बढ़कर FY25 में 2.4% हो गई है। MG विंडसर ने बैटरी रिप्लेसमेंट की चिंता को लीज़िंग सॉल्यूशन से हल किया, जबकि M&M ने बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिज़ाइन से EV को फैशन स्टेटमेंट बना दिया।
डीजल की जगह ले रहे हैं हाइब्रिड
SHEV सेगमेंट में MSIL और टोयोटा किर्लोस्कर द्वारा सितंबर 2022 में किए गए लॉन्च के बाद, डीजल वाहनों की हिस्सेदारी में गिरावट देखी गई है। हालांकि, FY25 में यह स्थिर हो गई, जिससे हाइब्रिड तकनीक की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
Hybrid vehicles complementing growth of evs in india hsbc report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या हैं मंगलवार व्रत के नियम और इसकी महिमा? नोट कीजिए, कहीं अधूरा न रह जाए आपका व्रत
Apr 07, 2026 | 02:08 PMExplainer: सिर्फ आग और धुआं नहीं, मिसाइल हमले के पीछे काम करता है ये जटिल सिस्टम, जानें कैसे मचती है तबाही
Apr 07, 2026 | 02:06 PMजब राजपाल यादव पर उठे सवाल, तो सपोर्ट में आए सलमान खान, बोले- डॉलर ऊपर-नीचे हो, हुनर तय करता है वेल्यू
Apr 07, 2026 | 02:03 PMमोबाइल भीग गया तो पड़ेगा महंगा, बारिश में फोन बचाने के ये 7 आसान तरीके जान लें
Apr 07, 2026 | 02:02 PMGadchiroli में छात्राओं की मौत से हड़कंप, स्कूलों में सुरक्षा पर सवाल; एसआईटी जांच की मांगC
Apr 07, 2026 | 02:00 PMरूस के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए India U17 Women’s Football Team घोषित, सोची में खेला जाएगा मुकाबला
Apr 07, 2026 | 02:00 PMपवन खेड़ा हैदराबाद भाग गया…हिमंत सरमा का बड़ा दावा, असम पुलिस बोली- कहीं भी हों, हम खोज लेंगे
Apr 07, 2026 | 01:59 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














