अब EV वालों की टेंशन खत्म, दिल्ली में खुला सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन

EV Charging Station Delhi: Delhi NCR में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। National Capital Region Transport Corporation ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर में किया है।
EV Owners Delhi's Largest Charging Station Is Now Open
EV Charging (Source. Pixabay)
Published on: 
Updated on: 

Namo Bharat Corridor: दिल्ली-एनसीआर में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। National Capital Region Transport Corporation ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार स्टेशन पर देश का सबसे बड़ा फास्ट EV चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया है। इस पहल का मकसद लोगों को बेहतर सुविधा देना और क्लीन मोबिलिटी को तेजी से बढ़ावा देना है।

एक साथ 10 गाड़ियां होंगी फुल चार्ज

इस नए चार्जिंग स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्षमता है। यहां 10 हाई-वोल्टेज चार्जिंग यूनिट लगाई गई हैं, जिनमें हर एक की क्षमता 480 किलोवाट है। यानी अब एक समय में 10 इलेक्ट्रिक कारों को आसानी से चार्ज किया जा सकता है। NCRTC के मुताबिक, फास्ट चार्जर की मदद से इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। खास बात यह है कि यहां सिर्फ कार ही नहीं, बल्कि हैवी कमर्शियल वाहनों के लिए भी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मोबाइल ऐप से आसान होगी पूरी प्रक्रिया

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को 'ElectreeFi' मोबाइल ऐप का सहारा लेना होगा। इस ऐप के जरिए चार्जिंग से जुड़ी हर सुविधा डिजिटल हो गई है। यूजर्स ऐप के माध्यम से:

  • चार्जिंग स्लॉट बुक कर सकते हैं
  • रियल टाइम मॉनिटरिंग कर सकते हैं
  • डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं

हालांकि, इसके लिए ऐप पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।

अब 8 स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधा

इस नई सुविधा के जुड़ने के बाद अब पूरे कॉरिडोर पर कुल 8 स्टेशनों पर EV चार्जिंग की सुविधा मिल रही है। इनमें साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और आनंद विहार शामिल हैं। इन सभी जगहों पर फास्ट और स्टैंडर्ड दोनों तरह का चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

मिडिल क्लास और यात्रियों को सीधा फायदा

इस पहल का सबसे ज्यादा फायदा मिडिल क्लास परिवारों और रोजाना यात्रा करने वालों को मिलेगा। खासकर उन लोगों को, जो स्टेशन तक पहुंचने के लिए अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। बेहतर चार्जिंग सुविधा मिलने से अब लोगों का EV की तरफ झुकाव और बढ़ेगा, जिससे पेट्रोल-डीजल पर खर्च भी कम होगा और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा।

क्लीन एनर्जी की दिशा में बड़ा कदम

NCRTC का कहना है कि वह स्वच्छ ऊर्जा और टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी दिशा में कॉरिडोर के साथ EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने की योजना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com