- Hindi News »
- Automobile »
- Hsrp Number Plates 25 Lakh Vehicles Only 5000 Installed Hsrp Fine After March
HSRP नंबर प्लेट को लेकर सरकार सख्त, पुणे में अब तक सिर्फ 5 हजार वाहनों पर लगी नई प्लेट
पुणे में HSRP प्लेट लगवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तय की गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस डेडलाइन के बाद HSRP प्लेट न होने पर चालान कटेगा या फिर समय सीमा को आगे बढ़ाया जाएगा?
- Written By: सिमरन सिंह

HSRP नंबर प्लेट को लेकर सरकार सख्त, पुणे में अब तक सिर्फ 5 हजार वाहनों पर लगी नई प्लेट। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: केंद्र सरकार ने 2019 में सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) अनिवार्य कर दी थी, लेकिन अब तक देश के कई शहरों में इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका है। पुणे ट्रैफिक विभाग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, शहर में कुल 25 लाख रजिस्टर्ड वाहन हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 5,000 वाहनों पर ही HSRP प्लेट लगाई गई है।
पुणे में HSRP प्लेट लगवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तय की गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस डेडलाइन के बाद HSRP प्लेट न होने पर चालान कटेगा या फिर समय सीमा को आगे बढ़ाया जाएगा?
HSRP नंबर प्लेट के फायदे
सरकार द्वारा HSRP नंबर प्लेट को अनिवार्य बनाने के पीछे कई कारण हैं:
सम्बंधित ख़बरें
ईद पर ट्रैफिक अलर्ट: छावनी-रोजा बाग ईदगाह के आसपास प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद, सुबह 5 से 11 बजे तक प्रतिबंध
क्या चप्पल पहनकर कार चलाने पर कटता है चालान? सच जानकर चौंक जाएंगे आप
FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत: अब नहीं होगा बार-बार KYC, 1 फरवरी से लागू हुआ नया नियम
हेल्मेट पहनें, जीवन सुरक्षित रखें, गड़चिरोली शहर यातायात विभाग ने वाहनधारकों में की जनजागरूकता
- वाहन चोरी रोकने में मदद – HSRP प्लेट वाले वाहनों को ट्रैक करना आसान हो जाता है।
- फ्रॉड कम करने में सहायक – इस प्लेट को डुप्लिकेट बनाना मुश्किल होता है, जिससे फर्जी नंबर प्लेट के मामलों में कमी आएगी।
- चालान से बचाव – अगर वाहन पर HSRP प्लेट नहीं है, तो ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है।
HSRP न होने पर भारी चालान
सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत HSRP प्लेट न होने पर 5,000 से 10,000 रुपए तक का चालान काटा जा सकता है। हालांकि, यदि वाहन मालिक ने HSRP के लिए आवेदन किया है, तो बुकिंग रसीद दिखाने पर चालान से बच सकते हैं।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या पुणे में बढ़ सकती है HSRP की डेडलाइन?
पुणे में कुल 24.28 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ 5,014 वाहनों पर ही HSRP लग पाई है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे के डिप्टी RTO स्वप्निल भोसले ने बताया कि अब तक 15,116 वाहन मालिकों ने HSRP के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 8,090 को अपॉइंटमेंट दी गई और 5,014 को HSRP मिल चुकी है।
इन आंकड़ों को देखते हुए संभावना है कि HSRP की अंतिम तिथि आगे बढ़ सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Hsrp number plates 25 lakh vehicles only 5000 installed hsrp fine after march
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 लोगों के छोटे क्लब से शुरू हुआ सफर, आज लाखों की भीड़ के सामने गाती हैं जैस्मीन सैंडलस
Apr 03, 2026 | 11:48 AMहमने नहीं भेजी टीम! LCB के बयान से रेती घाट केस में आया नया मोड़, आधे घंटे तक मजदूरों पर तानी रखी थी बंदूक
Apr 03, 2026 | 11:47 AMट्रंप की सरकार में 5 करोड़ डॉलर का घोटाला! अस्पतालों में हो रहा था बड़ा कांड, FBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 11:45 AMJogeshwari: नशे में धुत पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, अंबोली पुलिस ने दर्ज किया मामला
Apr 03, 2026 | 11:42 AMINS Aridaman से भारत को मिलेगी बड़ी समुद्री ताकत, आज नेवी में होगी शामिल, थर-थर कांपेंगे पाकिस्तान और चीन!
Apr 03, 2026 | 11:42 AMRedmi Note 15 SE vs Redmi Note 15 कौन सा बेहतर, 20 हजार में कौन सा खरीदे
Apr 03, 2026 | 11:41 AMYo Yo Honey Singh का पुणे में बारिश के चलते प्रोग्राम कैंसिल, सफाई देने के लिए खुद सामने आए सिंगर
Apr 03, 2026 | 11:41 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














