Honda ने पूरे किए 6 महीने: Activa e की धीमी बिक्री, QC1 बना ग्राहकों की पहली पसंद
Honda Electric Scooter: इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में होंडा ने अपने दो ई-स्कूटर्स Activa e और QC1 के प्रोडक्शन और बिक्री के छह महीने पूरे कर लिए हैं। लेकिन इसकी ब्रिकी का यूजर्स पर क्या असर हुआ है।
- Written By: सिमरन सिंह
क्या है Honda का नया लॉन्च। (सौ. Honda)
Honda Activa e: भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में कदम रखने के बाद होंडा ने अपने दो ई-स्कूटर्स Activa e और QC1 के प्रोडक्शन और बिक्री के छह महीने पूरे कर लिए हैं। फरवरी से जुलाई 2025 के बीच कंपनी ने कुल 11,168 यूनिट्स का निर्माण किया, जिनमें से 5,173 यूनिट्स की बिक्री हुई। इनकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू की गई थी।
Activa e: स्टाइलिश लेकिन चुनौतियों से घिरा
Activa e होंडा का स्वैपेबल बैटरी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे पर्सनल कम्यूटिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
- स्टैंडर्ड वर्ज़न: ₹1,17,428 (एक्स-शोरूम)
- RoadSync Duo वर्ज़न: ₹1,52,028 (एक्स-शोरूम)
कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 102 किमी की रेंज और 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है। 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे 7.3 सेकंड लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
Tesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल
हालांकि, इसकी सबसे बड़ी कमी यह है कि बैटरी घर पर चार्ज नहीं की जा सकती, बल्कि सिर्फ बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों पर ही बदली जा सकती है। वर्तमान में 80 से अधिक स्वैपिंग स्टेशन सिर्फ बेंगलुरु में मौजूद हैं, जबकि दिल्ली और मुंबई में नेटवर्क का विस्तार अब शुरू हुआ है। यही कारण है कि इसकी बिक्री अभी धीमी है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र सरकार लाने जा रही ट्रैफिक चालानों पर एमनेस्टी स्कीम, बकाया भरने का मिलेगा मौका
QC1: किफायती और प्रैक्टिकल विकल्प
- दूसरी ओर, Honda QC1 फिक्स्ड बैटरी के साथ आता है और इसे खासकर गिग-वर्कर्स और किफायती शहरों के उपयोग के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत मात्र ₹90,022 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जिससे यह भारत का सबसे सस्ता जापानी इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है।
- कंपनी का दावा है कि QC1 एक बार चार्ज पर 80 किमी की रेंज देता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार 9.4 सेकंड में पकड़ता है और इसकी टॉप स्पीड 50 किमी/घंटा है।
- QC1 का सबसे बड़ा फायदा है कि इसे घर पर चार्ज किया जा सकता है, यही वजह है कि ग्राहकों में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। फिलहाल यह स्कूटर बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध है।
बिक्री के आंकड़े
फरवरी से जुलाई 2025 के बीच होंडा ने कुल 4,950 यूनिट्स बेचीं। इनमें से 4,252 यूनिट्स QC1 और सिर्फ 698 यूनिट्स Activa e थीं। यानी कुल बिक्री में QC1 की हिस्सेदारी 86% रही।
ध्यान दें
होंडा का यह आंकड़ा साफ करता है कि भारतीय बाजार में ग्राहक फिलहाल किफायती और आसानी से चार्ज होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। Activa e की सफलता अब इस पर निर्भर करेगी कि कंपनी कितनी तेजी से अपने बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क का विस्तार करती है।
