6 लाख में 7-सीटर का सपना, नई Nissan Gravite दे रही है Ertiga को खुली चुनौती, जानिए किसमें है असली फायदा
Gravite Vs Ertiga: परिवारों में जहां बजट सीमित है लेकिन जरूरतें बड़ी हैं। इसी सेगमेंट में अब नई चुनौती पेश की है Nissan ने अपनी हालिया लॉन्च 7-सीटर Nissan Gravite के साथ। जो परिवारों के लिए खास है।
- Written By: सिमरन सिंह
Nissan Gravite (Source. Nissan)
Cheapest 7 Seater Car India: भारतीय ऑटो बाजार में 7-सीटर कारों की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर उन परिवारों में जहां बजट सीमित है लेकिन जरूरतें बड़ी हैं। इसी सेगमेंट में अब नई चुनौती पेश की है Nissan ने अपनी हालिया लॉन्च 7-सीटर Nissan Gravite के साथ। यह मॉडल सीधे तौर पर लंबे समय से बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए Maruti Ertiga को टक्कर दे रही है।
कीमत में बड़ा फर्क, बजट वालों के लिए राहत
ग्रेवाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.65 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए करीब ₹9.2 लाख तक जाती है। वहीं अर्टिगा की कीमत ₹8.80 लाख से शुरू होकर लगभग ₹12.94 लाख तक पहुंचती है। साफ है कि कम बजट में 7-सीटर तलाश रहे ग्राहकों के लिए ग्रेवाइट ज्यादा किफायती विकल्प बनकर उभरी है।
डिजाइन और इंटीरियर: युवा स्टाइल या फैमिली कम्फर्ट?
ग्रेवाइट का लुक SUV जैसा मॉडर्न और बोल्ड है। इसमें आकर्षक फ्रंट ग्रिल, LED लाइट्स और सब-4 मीटर का कॉम्पैक्ट डिजाइन मिलता है। यह प्लेटफॉर्म भले ही ट्राइबर से प्रेरित हो, लेकिन निसान की स्टाइलिंग इसे ज्यादा फ्रेश और यूथफुल बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
Skoda की सबसे पावरफुल SUV Kodiaq RS की बुकिंग शुरू, 50 लाख से ज्यादा हो सकती है कीमत
IndiGo का बड़ा धमाका, अब फ्लाइट के साथ बुक करें एयरपोर्ट कैब, सिर्फ 49 रुपये से शुरू होगी सुविधा
इंटीरियर की बात करें तो इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 150 से ज्यादा सीटिंग कॉन्फिगरेशन के विकल्प मिलते हैं। तीसरी पंक्ति रिमूवेबल है, हालांकि कॉम्पैक्ट साइज के कारण यह बच्चों के लिए ज्यादा उपयुक्त है। दूसरी तरफ अर्टिगा का केबिन ज्यादा बड़ा, प्रीमियम और आरामदायक है। बेहतर लेगरूम, रिक्लाइनिंग सीट्स और फैमिली फ्रेंडली स्पेस इसे लंबी यात्राओं के लिए बेहतर बनाते हैं।
फीचर्स और सेफ्टी: वैल्यू फॉर मनी बनाम फीचर पैक्ड
ग्रेवाइट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, रियर AC वेंट, मल्टीपल एयरबैग्स और ESC जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। वहीं अर्टिगा में ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा (टॉप वेरिएंट), एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से ग्रेवाइट में 6 एयरबैग्स, ESC और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। अर्टिगा में डुअल एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं, लेकिन इसकी विश्वसनीयता और मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड इसे भरोसेमंद बनाते हैं।
ये भी पढ़े: क्या यूपी में दौड़ेगी हवा में उड़ने वाली ट्रेन? सीएम योगी के जापान दौरे से खुल सकते हैं विकास के नए रास्ते
इंजन और माइलेज: किसमें ज्यादा दम?
ग्रेवाइट में 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (लगभग 72 PS) मिलता है, जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका माइलेज करीब 19-20 kmpl है। वहीं अर्टिगा में 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन (103 PS) है, जो करीब 20.5 kmpl माइलेज देता है। इसके साथ CNG विकल्प भी उपलब्ध है, जो बजट फैमिली के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।
किसे चुनें?
अगर आपका बजट सीमित है और स्टाइलिश, कॉम्पैक्ट 7-सीटर चाहते हैं तो Nissan Gravite बेहतर सौदा हो सकता है। लेकिन ज्यादा स्पेस, दमदार इंजन, CNG ऑप्शन और लंबे समय की भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए Maruti Ertiga अब भी मजबूत दावेदार है।
