Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कम बजट में चाहिए ज्यादा माइलेज? ये 5 Twin Cylinder CNG Cars मचा रही हैं धूम

CNG Car Under 10 Lakhs: महंगे पेट्रोल और डीजल के दौर में अपने खर्च को कम करने के लिए अब लोग तेजी से CNG कारों की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसे में हम Twin Cylinder CNG Cars की लिस्ट लाए है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 13, 2026 | 05:27 PM

Twin Cylinder CNG Cars (Source. Tata)

Follow Us
Close
Follow Us:

Best Budget CNG Cars: महंगे पेट्रोल और डीजल के दौर में अपने खर्च को कम करने के लिए अब लोग तेजी से CNG कारों की तरफ रुख कर रहे हैं। लेकिन पहली बार CNG कार खरीदने वालों की शिकायत यही होती थी कि सिलेंडर की वजह से बूट स्पेस लगभग खत्म हो जाता है। ग्राहकों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए ऑटो कंपनियों ने इसका भी समाधान निकाल दिया है।

भारत में अब CNG सेगमेंट में Twin Cylinder CNG Technology वाली कारें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। इन कारों में ग्राहकों को दो छोटे सिलेंडर दिए जाते हैं, जो की बूट फ्लोर के नीचे फिट होते है। जिससे कार की माइलेज शानदार रहती है और सामान रखने की जगह भी मिल जाती है। ऐसे में आप अगर कम बजट में ज्यादा माइलेज और बेहतर प्रैक्टिकलिटी वाली कार ढूंढ रहे हैं तो ये मॉडल आपके लिए सही ऑप्सन रहेंगे।

Tata Tiago iCNG बनी सबसे सस्ती ऑप्शन

Tata Tiago iCNG को अभी के लिए तो भारत की सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर CNG कार में गिना जा रहा है। इसके अंदर आपको 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो लगभग 26 km/kg तक माइलेज का देने की बात करता है। इस कार में आप कम कीमत लगाकर आसान मेंटेनेंस और बेहतर बूट स्पेस पा सकते है। वहीं यह पहली कार खरीदने के लिए अच्छा ऑप्सन होगा।

सम्बंधित ख़बरें

हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होते ही बढ़ा तेल संकट, PM मोदी की बड़ी अपील सोच-समझकर इस्तेमाल करें पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल कार में CNG Kit लगवाने से पहले जान लें ये बड़ा नियम, नहीं तो पड़ सकता है भारी

अब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान

8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर

SUV जैसा फील देती है Tata Punch iCNG

आप भी कम बजट में SUV जैसा फील चाहते हैं तो Tata Punch iCNG आपके लिए अच्छा ऑप्शन रहेगी। इसको लेकर खास बात यह है कि यह देश की पहली माइक्रो SUV है जिसमें ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी दी जा रही है। इस कार में हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, मजबूत बॉडी और सेफ्टी फीचर्स इसे फैमिली यूज के लिए खास फीचर्स शामिल किए गए हैं।

फीचर्स और प्रीमियम फील में आगे Hyundai की कारें

इस लिस्ट में Hyundai Exter CNG और Hyundai Grand i10 Nios CNG उन ग्राहकों के लिए बेस्ट रहेगी जो माइलेज के साथ मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं। इन कारों में डिजिटल क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड फीचर्स जैसे कई एडवांस ऑप्शन देखने को मिलते हैं। वहीं कंपनी लगभग 27 km/kg तक माइलेज देने का दावा भी इस कार में करती है।

प्रीमियम सेगमेंट में Altroz iCNG का जलवा

Tata Altroz iCNG उन लोगों की पसंद बन सकती है जो प्रीमियम डिजाइन, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतर सेफ्टी एक साथ चाहते है। इस कार में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और शानदार इंटीरियर देखने को भी मिलता है।

ये भी पढ़े: हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होते ही बढ़ा तेल संकट, PM मोदी की बड़ी अपील सोच-समझकर इस्तेमाल करें पेट्रोल-डीजल

इन Twin Cylinder CNG Cars की कीमत और माइलेज

कार का नाम शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत माइलेज (लगभग) खास फीचर
Tata Tiago iCNG ₹5,53,990 26 km/kg सबसे सस्ती ट्विन-सिलेंडर CNG कार
Tata Punch iCNG ₹6,74,990 26 km/kg माइक्रो SUV लुक और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस
Tata Altroz iCNG ₹7,21,890 26 km/kg 5-स्टार सेफ्टी और प्रीमियम इंटीरियर
Hyundai Exter CNG ₹6,99,900 27 km/kg मॉडर्न फीचर्स और डिजिटल क्लस्टर
Hyundai Grand i10 Nios CNG ₹7,22,000 27 km/kg कम्फर्टेबल फैमिली हैचबैक

ऐसे में अगर आप कम खर्च में ज्यादा माइलेज, बेहतर बूट स्पेस और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद कार लेना चाहते हैं तो Twin Cylinder CNG Cars आज के समय को देखते हुए आपके लिए शानदार विकल्प साबित होगी।

High mileage on a low budget 5 twin cylinder cng cars

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 05:27 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • CNG
  • Hyundai India
  • Tata Punch

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.