दिल्ली वालों की टेंशन खत्म, अब हर सोमवार दौड़ेंगी Extra Metro ट्रेनें, ईंधन संकट के बीच बड़ा फैसला
Delhi Metro Extra Trains: Delhi Metro आज के समय में दिल्ली का दिल बन चुकी है, वहीं प्रधानमंत्री के ईंधन बचाने कि पहल और बढ़ते यात्रियों की संख्या को देखते हुए Rail Corporation ने बड़ा फैसला लिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Delhi Metro (Source. Freepik)
Delhi Metro Monday Service: Delhi Metro आज के समय में दिल्ली का दिल बन चुकी है, वहीं प्रधानमंत्री के ईंधन बचाने कि पहल और बढ़ते यात्रियों की संख्या को देखते हुए Rail Corporation ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि 18 मई से हर सोमवार दिल्ली मेट्रो में 6 अतिरिक्त ट्रेनों के जरिए कुल 24 एक्स्ट्रा ट्रिप चलाई जाएगी। वहीं जानकारी में यह भी कहा गया की जरूरत पड़ने पर सप्ताह के अन्य दिनों में भी अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जाएगी। इसको लेकर DMRC का कहना है कि उनका मकसद यात्रियों को बिना किसी रुकावट के तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित सफर देना है। जिसके लिए मेट्रो प्रशासन लगातार पैसेंजर फुटफॉल पर नजर रख रहा है और मांग के हिसाब से सेवा देने में लगा हुआ है।
वहीं इस फैसले को रेखा गुप्ता की उस अपील से भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें उन्होंने फ्यूल बचाने के लिए अधिकारियों और स्टाफ से हर सोमवार मेट्रो से सफर करने के लिए कहा था।
सुरक्षा और सुविधाओं पर भी फोकस
DMRC अपनी इस पहल में सिर्फ ट्रेनें बढ़ाने तक सीमित नहीं रही है इसके साथ ही वह यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को मजबूत करने को लेकर भी काम कर रही है। उनका कहना है कि भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हो रही है। साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और बैगेज स्कैनर भी लगाए जा रही है। इसके अलावा फ्रिस्किंग पॉइंट्स पर वेटिंग टाइम कम करने और पीक ऑवर्स में यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए भी काम हो रहा है। वहीं अभी देश के हालातों को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मेट्रो यात्रियों की संख्या में और तेजी आ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Time Capsule क्या होता है? जानिए कैसे आप भी घर बैठे बना सकते है Digital Time Capsule
250 साल तक नहीं खुलेगा ये iPhone, अमेरिका ने Time Capsule में रखा iPhone 17 Pro Max, जानिए क्या है वजह
फोन में हैं Teen Patti या Rummy जैसे Apps? तुरंत कर दें Delete, नहीं तो पड़ सकता है भारी
Last-Mile Connectivity से सफर हुआ आसान
दिल्ली मेट्रो को अब देखा जाए तो वह सिर्फ ट्रेन सेवा तक सीमित नहीं रहा है। क्योंकि अब इसका नेटवर्क रेलवे स्टेशनों, ISBT, एयरपोर्ट टर्मिनलों, Namo Bharat RRTS, नोएडा मेट्रो और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो से जुड़ चुका है। इसके अलावा भी DMRC ने 160 मेट्रो स्टेशनों पर ई-ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक टैक्सी, कैब और रेंटल साइकिल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। जिसका इस्तेमाल रोजाना करीब एक लाख लोग करते है। वहीं देखा यह भि जा रहा है कि DMRC Sarathi App के जरिए टिकट बुकिंग से लेकर डोर-टू-डोर ट्रांसपोर्ट सुविधा तक ग्राहकों को दी जा रही है। साथ ही DTC की 1500 इलेक्ट्रिक बसें भी 52 मेट्रो स्टेशनों पर Last-Mile Connectivity देती है।
ये भी पढ़े: Maruti की नई कारों से मचेगी धूम, Brezza से लेकर Electric 7-Seater तक, अगले 18 महीनों में होंगे बड़े धमाके
CNG कीमतों पर बढ़ा विवाद
दूसरी तरफ यह भी देखा जा रहा है कि CNG की बढ़ती कीमतों से ऑटो और टैक्सी यूनियनों में नाराजगी बढ़ गई है। जिसमें दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन ने सरकार से किराया बढ़ाने या CNG कीमतों में राहत देने को लेकर मांग की है। वहीं Delhi Pradesh Congress Committee ने पेट्रोल-डीजल पर VAT कम करने की मांग भी उठाई है। इसी कर्म में कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने आम लोगों की बजाय एयरलाइंस सेक्टर को राहत देने पर ज्यादा ध्यान दिया है।
