Maruti की नई कारों से मचेगी धूम, Brezza से लेकर Electric 7-Seater तक, अगले 18 महीनों में होंगे बड़े धमाके

Upcoming Maruti Suzuki Cars: मारुति सुजुकी आने वाले12 से 18 महीनों में भारत के बाजार में कई बड़े लॉन्च करने को लेकर तैयारी कर रहा है। वहीं आप भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो थोड़ा इंतजार करें।
Maruti Suzuki Brezza Facelift, Maruti Suzuki Baleno Facelift, Maruti Suzuki Fronx Series Hybrid, and a new 7-seater electric MPV.
Upcoming Maruti Suzuki Cars (Source. Maruti)
Published on
Updated on

New Maruti Suzuki Car Launches Soon: Maruti Suzuki आने वाले कुछ 12 से 18 महीनों में भारत के बाजार में कई बड़े लॉन्च करने को लेकर तैयारी कर रहा है। ऐसे में इस बार आप का भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो थोड़ा इंतजार करना आपको बड़ा फायदा दे सकता है। जानकारी में बताया गया है कि कंपनी अपनी पॉपुलर कारों के फेसलिफ्ट मॉडल्स के साथ नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी काम तेज कर चुकी है। वहीं इन अपकमिंग मॉडल्स में Maruti Suzuki Brezza फेसलिफ्ट, Maruti Suzuki Baleno फेसलिफ्ट, Maruti Suzuki Fronx सीरीज हाइब्रिड और एक नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV आने वाली है। जिसको लेकर खास यह है कि कंपनी अब टेक्नोलॉजी, माइलेज और फीचर्स तीनों पर फोकस करते हुए एक बेहतरीन आउटकम लाना चाहती है।

Brezza और Baleno में मिलेगा प्रीमियम फील

रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक Brezza फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। वहीं इसके एक्सटीरियर में नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड बॉडी क्लैडिंग और बेहतर लाइटिंग एलिमेंट्स देखने को मिल रहे है। वहीं कार के इंटीरियर र नजर डाले तो इसमें 9 इंच की जगह 10.1 इंच की नई टचस्क्रीन भी मौजूद है। इसके अलावा कार में ग्राहकों को CNG वेरिएंट में बूट स्पेस बढ़ाने का ऑप्सन भी दिया जा रहा है जिसके लिए अंडरबॉडी टैंक सेटअप में बदलाव किया गया है। जानकारी में यह भी माना जा रहा है कि कंपनी मौजूदा 5-स्पीड मैनुअल के साथ नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को भी शामिल करने वाली है। इसके साथ ही Baleno फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड LED DRLs, नए अलॉय व्हील्स और बेहतर टेललाइट्स देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कार में सबसे ज्यादा चर्चा इसके संभावित सिंगल-पैनल सनरूफ फीचर को लेकर हो रही है जो पहली बार इस हैचबैक में देखने को मिल सकता है।

Fronx Hybrid बदल सकती है गेम

आम कारों के अलावा Maruti अब अफोर्डेबल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव खेलने को तैयार है। बता दें कि Fronx Series Hybrid में ग्राहकों को 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा जो सीधे पहियों को नहीं बल्कि बैटरी को चार्ज करने वाला होगा। यह गाड़ी इलेक्ट्रिक मोटर से चलेगी जो बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग दे सकती है। इसके साथ ही कंपनी Fronx का Flex Fuel वर्जन भी लाने पर विचार कर रही है जो E85 ब्लेंडेड पेट्रोल पर चलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह तकनीक भारत में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में सामने आ रही है।

Electric MPV पर टिकी सबकी नजर

वहीं इस साल जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है वो नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है, जिसका कोडनेम YMC बताया जा रहा है। कार में आने वाले डिजाइन की बात करें तो इसको ज्यादा लंबा और बॉक्सी रखा जाएगा। जिसमें बड़ा ग्लास एरिया, बंद फ्रंट ग्रिल और लाइट बार जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स साथ में जोड़े जाएगे। वहीं माना जा रहा है कि Maruti की यह नई रणनीति भारतीय बाजार में EV और Hybrid सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा को और तेज करने का काम कर सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com