Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फोन में हैं Teen Patti या Rummy जैसे Apps? तुरंत कर दें Delete, नहीं तो पड़ सकता है भारी

Online Gaming Scam: हमेशा अपने स्मार्टफोन में जरूरत के हिसाब से ऐप्स डाउनलोड करना चाहिए लेकिन कई बार कुछ ऐप्स आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाते है। जिसमें Teen Patti, Rummy जैसे गेम शामिल है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 06, 2026 | 08:46 PM

Online Gaming Scam (Source. Magnific)

Follow Us
Follow Us:

Dangerous Apps: हमेशा अपने स्मार्टफोन में जरूरत के हिसाब से ऐप्स डाउनलोड करना चाहिए लेकिन कई बार कुछ ऐप्स आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाते है। जिसमें अब बताया जा रहा है कि अगर आपके फोन में Teen Patti, Rummy या इसी तरह के रियल कैश गेमिंग ऐप्स मौजूद हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना आपके लिए सही होगा। बताया जा रहा है कि ऐसे ऐप्स न सिर्फ आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं बल्कि आपकी प्राइवेसी और पर्सनल डेटा के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं।

छोटे बोनस के लालच में हो सकता है बड़ा नुकसान

जानकारी के लिए बता दें कि रियल कैश गेमिंग ऐप्स अक्सर शुरुआत में यूजर्स को बोनस, कैशबैक और फ्री रिवॉर्ड्स का लालच दें कर अपनी तरफ खींचते है। वहीं कई लोग इन्हीं ऑफर्स के चक्कर में पैसे लगाने लगते हैं। वैसे शुरुआत में छोटी जीत मिलने के बाद दांव बढ़ता जाता है और धीरे-धीरे कई यूजर्स अपनी बड़ी रकम तक गंवा बैठते हैं। इसमें सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब नुकसान की भरपाई करने के लिए लोग बार-बार गेम खेलते हैं। यही आदत आगे चलकर आर्थिक संकट का कारण बन सकती है।

डेटा और प्राइवेसी भी हो सकती है खतरे में

देखा गया है कि ऐसे कई गेमिंग ऐप्स इंस्टॉल करते समय Contacts, Storage, Location, Camera जैसी संवेदनशील परमिशन मांगते हैं। यदि ऐप भरोसेमंद नहीं है तो आपकी निजी जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच सकती है। यही डेटा बाद में फिशिंग, बैंकिंग फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके डेवलपर, यूजर रिव्यू और मांगी जा रही परमिशन की जांच करना बेहद जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp Username फीचर पर बड़ा अपडेट, सरकार ने Meta को दिया नया अल्टीमेटम, 9 जुलाई तक देना होगा जवाब

नागपुर मनपा का फर्जी एवजदार घोटाला अब EOW के हवाले; कमिश्नर के एक्शन से मची खलबली, दो कर्मचारी सस्पेंड

मुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा

ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan

गेमिंग की लत भी बन सकती है बड़ी समस्या

विशेषज्ञों की तरह के गेम को खेलने को लेकर बताते है कि कई ऑनलाइन कार्ड गेम्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि खिलाड़ी बार-बार वापस लौटे। वहीं धीरे-धीरे यह मनोरंजन की बजाय लत में बदल सकता है। इसका असर पढ़ाई, नौकरी, मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़े: WhatsApp Username फीचर पर बड़ा अपडेट, सरकार ने Meta को दिया नया अल्टीमेटम, 9 जुलाई तक देना होगा जवाब

ऐप डाउनलोड करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

ध्यान दें कि अगर आपके फोन में ऐसे गेमिंग ऐप्स हैं और आप उनका इस्तेमाल नहीं करते तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें। हमेशा ऐप्स केवल Google Play Store या संबंधित आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें। किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी रेटिंग, रिव्यू और मांगी गई परमिशन जरूर जांचें। इसको लेकर सरकार का कहना है कि ऑनलाइन रियल कैश गेमिंग ऐप्स को लेकर सख्त रुख अपनाना ही सही होगा। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से अनावश्यक और संदिग्ध ऐप्स को फोन से हटाना ही सबसे सुरक्षित कदम माना जाता है।

Teen patti or rummy on your phone delete them immediately online gaming scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 08:46 PM

Topics:  

  • Cyber Security
  • Online Scam
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.