Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Time Capsule क्या होता है? जानिए कैसे आप भी घर बैठे बना सकते है Digital Time Capsule

Digital Time Capsule: टाइम कैप्सूल होता क्या है और क्या आप भी परिवार की यादों, तस्वीरों और जरूरी दस्तावेजों को भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं? आप भी घर में डिजिटल टाइल कैप्सूल कैसे बना सकते है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 06, 2026 | 09:26 PM

Digital Time Capsule (Source. Gemini)

Follow Us
Follow Us:

Future Memories In Digital Time Capsule: हाल ही में अमेरिका ने iPhone 17 Pro Max को 250 साल के लिए टाइम कैप्सूल में सुरक्षित रख दिया है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद Time Capsule एक बार फिर चर्चा होनी शुरू हो गई है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर टाइम कैप्सूल होता क्या है और क्या आप भी अपने परिवार की यादों, तस्वीरों और जरूरी दस्तावेजों को भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं?

क्या होता है Time Capsule?

टाइम कैप्सूल के बारे में बताए तो यह एक खास कंटेनर होता है। जिसमें किसी दौर की महत्वपूर्ण चीजें, तस्वीरें, दस्तावेज, पत्र या तकनीकी उपकरण सुरक्षित रखे जाते हैं। इसका मकसद आने वाली पीढ़ियों को यह दिखाना होता है कि उस समय लोगों की जिंदगी, संस्कृति और तकनीक कैसी थी। इसे जमीन के नीचे या किसी सुरक्षित स्थान पर लंबे समय के लिए रखा जाता है और तय समय के बाद खोला जाता है। बता दें कि दुनिया के कई प्रसिद्ध टाइम कैप्सूल सैकड़ों और हजारों साल बाद खोले जाने के लिए बनाए गए हैं।

अब फिजिकल नहीं, Digital Time Capsule का बढ़ रहा ट्रेंड

आज ज्यादातर यादें डिजिटल रूप में मौजूद हैं। ऐसे में अब लोग Digital Time Capsule भी बना रहे हैं। इसमें फोटो, वीडियो, ऑडियो, स्कैन किए गए दस्तावेज, निजी पत्र, परिवार की यादें और महत्वपूर्ण फाइलें डिजिटल रूप में सुरक्षित रखी जाती हैं। वहीं डिजिटल टाइम कैप्सूल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें रखी गई यादें नमी, धूल या समय के साथ खराब होने के खतरे से दूर रहती है। साथ ही जरूरत पड़ने पर इन्हें कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

250 साल तक नहीं खुलेगा ये iPhone, अमेरिका ने Time Capsule में रखा iPhone 17 Pro Max, जानिए क्या है वजह

फोन में हैं Teen Patti या Rummy जैसे Apps? तुरंत कर दें Delete, नहीं तो पड़ सकता है भारी

WhatsApp Username फीचर पर बड़ा अपडेट, सरकार ने Meta को दिया नया अल्टीमेटम, 9 जुलाई तक देना होगा जवाब

ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan

कैसे बनाएं अपना Digital Time Capsule?

आप भी डिजिटल टाइम कैप्सूल बनाना चाहते है तो यह बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले किसी भरोसेमंद क्लाउड स्टोरेज या सुरक्षित डिजिटल स्टोरेज का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद अपने पसंदीदा फोटो, वीडियो, परिवार के संदेश, महत्वपूर्ण दस्तावेज और भविष्य के लिए लिखे गए पत्र उसमें सेव रखे जा सकते है। आप चाहें तो फाइलों को पासवर्ड से सुरक्षित रख सकते हैं और तय कर सकते हैं कि इन्हें कब खोला जाएगा। वहीं समय-समय पर बैकअप लेना भी जरूरी है ताकि डेटा हमेशा सुरक्षित रहे।

ये भी पढ़े: 250 साल तक नहीं खुलेगा ये iPhone, अमेरिका ने Time Capsule में रखा iPhone 17 Pro Max, जानिए क्या है वजह

क्या-क्या रखें Digital Time Capsule में?

आप इसमें बचपन की तस्वीरें, परिवार के वीडियो, पसंदीदा गाने, महत्वपूर्ण दस्तावेज, अखबारों की कटिंग, निजी पत्र, उपलब्धियों के प्रमाणपत्र और अपने भविष्य के लिए लिखे संदेश शामिल कर सकते हैं। यह आने वाले सालों में आपकी जिंदगी का अनमोल डिजिटल रिकॉर्ड बन सकता है। वहीं आज के डिजिटल दौर में Time Capsule सिर्फ इतिहास को संजोने का माध्यम नहीं बल्कि अपनी यादों को अगली पीढ़ी तक सुरक्षित पहुंचाने का भी शानदार तरीका बन चुका है।

Time capsule create a digital time capsule from the comfort of your home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 09:26 PM

Topics:  

  • Digital Technology
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.