- Hindi News »
- Automobile »
- Despite Trumps Tariffs Tata Motors Resumes Car Exports To The Us Jlrs Return Creates A Stir In The Market
ट्रंप के टैरिफ के बावजूद टाटा मोटर्स ने अमेरिका में फिर शुरू किया कार एक्सपोर्ट, जेएलआर की वापसी से बाजार में हलचल
हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी ब्रिटिश यूनिट जगुआर लैंड रोवर (JLR) की कारों का अमेरिका में निर्यात दोबारा शुरू कर दिया है। ट्रंप की मांग थी कि विदेशी ऑटो कंपनियां अमेरिका में ही उत्पादन करें।
- Written By: सिमरन सिंह

Tata की गाड़ियां फिर से अमेरिका में बिकने लगी। (सौ. X)
नवभारत ऑटो डेस्क: वाशिंगटन/लंदन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विदेशी कारों पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ के फैसले का असर अब धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी ब्रिटिश यूनिट जगुआर लैंड रोवर (JLR) की कारों का अमेरिका में निर्यात दोबारा शुरू कर दिया है। ट्रंप की मांग थी कि विदेशी ऑटो कंपनियां अमेरिका में ही उत्पादन करें, जिसके चलते कई कंपनियों ने एक्सपोर्ट रोक दिया था।
अमेरिका के लिए अहम बना रहा है जेएलआर का बाजार
JLR, जिस पर टाटा मोटर्स का स्वामित्व है, ने साफ किया है कि अमेरिका उनके लिए एक अत्यंत आवश्यक बाजार है। लंदन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टैरिफ विवाद के चलते कंपनी ने बीते महीने एक्सपोर्ट को अस्थायी रूप से रोक दिया था। अब रणनीतिक पुनरावलोकन के बाद, कंपनी ने अपनी ब्रिटेन स्थित यूनिट से अमेरिका में कारें भेजनी फिर से शुरू कर दी हैं।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “यूएस हमारा एक प्रमुख मार्केट है। टैरिफ के बावजूद, हम वहां अपनी उपस्थिति बनाए रखना चाहते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
ISIS Leader Killed: ट्रंप का ऐलान, नाइजीरिया में ढेर हुआ ISIS का दूसरा सबसे बड़ा आतंकी अल-मिनुकी
Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल लेबनान सीजफायर 45 दिनों के लिए बढ़ा, अमेरिकी मध्यस्थता में फैसला
रणनीतिक तैयारी के लिए लिया गया था ब्रेक
JLR ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि कंपनी ने अपने अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर नए बिजनेस माहौल को ध्यान में रखते हुए शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म स्ट्रेटेजी तैयार की है। इन्हीं योजनाओं पर काम करने के लिए एक महीने के लिए एक्सपोर्ट रोका गया था।
ट्रंप से टैरिफ में राहत के संकेत
जेएलआर के फिर से एक्सपोर्ट शुरू करने की घोषणा ऐसे वक्त में आई है जब डोनाल्ड ट्रंप ने खुद विदेशी गाड़ियों और उनके पार्ट्स पर लगे टैरिफ में राहत देने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप जल्द ही एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर सकते हैं, जिससे ऑटो सेक्टर को अस्थायी राहत मिल सकती है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिका बना ब्रिटेन की कार इंडस्ट्री का दूसरा सबसे बड़ा बाजार
ब्रिटेन की ऑटो इंडस्ट्री में लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यूरोपीय यूनियन के बाद अमेरिका ब्रिटिश कारों का सबसे बड़ा आयातक है। ऐसे में अमेरिकी बाजार को नजरअंदाज करना जेएलआर जैसे ब्रांड्स के लिए संभव नहीं था।
Despite trumps tariffs tata motors resumes car exports to the us jlrs return creates a stir in the market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














