कार में लॉक होने से बच्चों की जान पर खतरा: जानें बचाव के जरूरी उपाय

Protection From Car Lock: कार में बच्चे लॉक होने के कई मामले सामने आए है। लंबे समय तक गाड़ी में बंद रहने से भीतर जहरीली गैसें बनने लगीं। जिससे कई घटनाए हो सकती है।
कार में लॉक होने से बच्चों की जान पर खतरा: जानें बचाव के जरूरी उपाय
Car में बच्चों के लॉक होने की परेशानी। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

Car Safety and Child Safety: हाल ही में दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जहां कार में लॉक होने के कारण बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि लंबे समय तक गाड़ी में बंद रहने से भीतर जहरीली गैसें बनने लगीं। ऐसे में दम घुटने से जान चली जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब कार में हवा का प्रवाह रुक जाता है, तो ऑक्सीजन का स्तर घटने लगता है और कार्बन मोनॉक्साइड जैसी घातक गैस बढ़ जाती है, जिससे शरीर के जरूरी अंग काम करना बंद कर देते हैं।

बच्चों को कार में छोड़ते समय बरतें सावधानी

यदि किसी कारण आपको बच्चे को कार में छोड़ना ही पड़े, तो कुछ जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं:

  • कार का शीशा हल्का खुला रखें, ताकि बाहर की ताजी हवा भीतर आती रहे।
  • संभव हो तो कार का एसी चालू रखें, जिससे अंदर का तापमान नियंत्रित रहे और दम घुटने की संभावना कम हो।

बच्चों को सिखाएं आत्मरक्षा के तरीके

अगर बच्चा इतना बड़ा है कि नई चीजें सीख सकता है, तो उसे कार में लॉक होने की स्थिति में क्या करना चाहिए, यह सिखाएं:

  • कार में हमेशा एक हैमर (हथौड़ा) रखें और बच्चे को सिखाएं कि जरूरत पड़ने पर शीशा तोड़कर बाहर निकल सकते हैं।
  • बच्चे को मोबाइल से कॉल करना सिखाएं और माता-पिता का नंबर याद करवाएं।
  • कार में एक पेपर पर अपना फोन नंबर लिखकर रखें और बच्चे को बताएं कि जरुरत पड़ने पर "HELP" लिखकर शीशे पर चिपका दें।

विशेषज्ञ की राय

दिल्ली के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. भगवान मंत्री बताते हैं, "जब कार में ऑक्सीजन की कमी और कार्बन मोनॉक्साइड का स्तर बढ़ जाता है, तो फेफड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इससे दिल और दिमाग की कोशिकाएं मरने लगती हैं, हार्टबीट कम हो जाती है और ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जो मौत का कारण बनता है।"

ध्यान दें

कार में लॉक होने की घटना मामूली लापरवाही से भी हो सकती है, लेकिन थोड़ी सी सतर्कता और बच्चों को सही प्रशिक्षण देकर ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com