अब घर के पास ही होगी कार सर्विस, Maruti की नई QuickStop सर्विस से कार मालिको की टेंशन खत्म
Maruti QuickStop: मारुति सुजुकी ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने नई QuickStop सर्विस शुरू की है, जिसका मकसद कार सर्विसिंग को आसान, तेज और सम
- Written By: सिमरन सिंह
Car Servicing (Source. Freepik)
Car Service Near Home: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने नई QuickStop सर्विस शुरू की है, जिसका मकसद कार सर्विसिंग को आसान, तेज और समय बचाने वाला बनाना है। अब लोगों को अपनी गाड़ी की सर्विस के लिए दूर वर्कशॉप जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्या है QuickStop सर्विस?
QuickStop दरअसल छोटे-छोटे कंटेनर बेस्ड सर्विस सेंटर हैं, जिन्हें खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इन यूनिट्स में गाड़ियों की नियमित सर्विसिंग और छोटे-मोटे रिपेयर आसानी से किए जा सकते हैं। यानी अब आपकी कार की बेसिक सर्विसिंग आपके घर या ऑफिस के पास ही हो जाएगी। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास समय की कमी होती है।
कहां-कहां शुरू हुई ये सुविधा?
मारुति सुजुकी ने इस नई सर्विस की शुरुआत देश के कई बड़े शहरों में की है। इनमें दिल्ली-NCR, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, बागडोगरा, कालीकट और सूरत जैसे शहर शामिल हैं। फिलहाल कंपनी ने 10 QuickStop सेंटर शुरू किए हैं और इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है। आने वाले समय में इसे और शहरों में भी विस्तार दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
कार की Smart Key में छिपे हैं ये गजब फीचर्स, 90% लोग आज भी नहीं जानते, गर्मियों में आएंगे सबसे ज्यादा काम
कार की चाबी को फॉइल में लपेट रहे लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे, मिनटों में चोरी हो सकती है आपकी कार
Maruti Suzuki Brezza Facelift vs Tata Nexon: आपके परिवार के लिए कौन सी SUV है बेस्ट?
कम लागत, ज्यादा सुविधा
QuickStop मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कम लागत में जल्दी तैयार किया जा सकता है। कंपनी अपने डीलर नेटवर्क और कॉर्पोरेट पार्टनर्स के साथ मिलकर इसे चला रही है, जिससे इसे तेजी से अलग-अलग जगहों पर शुरू करना आसान हो जाता है। इसके अलावा, यह सर्विस पर्यावरण के अनुकूल भी है। यहां बिना पानी के कार वॉश और बैटरी से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पानी और ऊर्जा की बचत होती है।
ग्राहकों के लिए क्या है फायदा?
आज की व्यस्त जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी है। ऐसे में QuickStop सर्विस ग्राहकों के लिए बड़ी राहत बनकर आई है। अब आप ऑफिस जाते समय अपनी कार सर्विस के लिए छोड़ सकते हैं और शाम को काम खत्म होने के बाद सर्विस की हुई गाड़ी वापस ले सकते हैं। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि सर्विसिंग का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
ये भी पढ़े: सस्ता होगा इलेक्ट्रिक स्कूटर, सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी की तारीख, मिडिल क्लास को बड़ी राहत
कंपनी का क्या कहना है?
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी टेकुची के अनुसार, यह सर्विस खासतौर पर आज के व्यस्त लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि ग्राहकों को ज्यादा सुविधा मिल सके।
अब कार सर्विसिंग हुई आसान
कुल मिलाकर, QuickStop सर्विस कार मालिकों के लिए एक स्मार्ट और सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आई है। यह पहल खासतौर पर मिडिल क्लास के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जो कम समय और कम झंझट में अपनी गाड़ी की देखभाल करना चाहते हैं।
