Skoda की सबसे पावरफुल SUV Kodiaq RS की बुकिंग शुरू, 50 लाख से ज्यादा हो सकती है कीमत
Premium SUV: भारत के कार बाजार में परफॉर्मेंस SUV पसंद करने वालों के खुश कर देने वाली खबर आई है। Skoda अपनी नई और दमदार SUV Kodiaq RS को भारत में लॉन्च करने की तैयार है।
- Written By: सिमरन सिंह
Skoda Kodiaq RS (Source. Skoda)
Luxury SUV From Skoda: भारत के कार बाजार में परफॉर्मेंस SUV पसंद करने वालों के खुश कर देने वाली खबर आई है। बता दें कि Skoda अपनी नई और दमदार SUV Kodiaq RS को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि यह एक हाई-परफॉर्मेंस मॉडल की बुकिंग है जो शुरू कर दी गई है और जल्द ही इसकी बिक्री भी शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं इसमें सबसे खास बात यह है कि Kodiaq RS को भारत में CBU (Completely Built Unit) मॉडल के रूप में लाया जाएगा, जिसके कारण इसकी उपलब्धता बेहद सीमित होने वाली है। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में कंपनी का कहना है कि भारत में इसकी केवल 50 यूनिट्स ही लाने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में यह SUV आम ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि एक्सक्लूसिव और प्रीमियम कारों के शौकीनों के लिए आ रही है।
265bhp की ताकत, AWD सिस्टम के साथ दमदार परफॉर्मेंस
कार के बारे में बताए तो नई Skoda Kodiaq RS में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल TSI इंजन दिया जाएगा जो 265bhp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसको लेकर दिलचस्प बात यह है कि इसका टॉर्क Skoda Octavia RS से भी ज्यादा बताया जा रहा है। इतना ही नहीं इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलेगा। यह कॉम्बिनेशन SUV को शानदार एक्सेलेरेशन, बेहतर रोड ग्रिप और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देने का काम करने वाला है।
स्पोर्टी डिजाइन से सड़क पर बनेगी अलग पहचान
सामने आई जानकारी में बताया जा रहा है कि Kodiaq RS को स्टैंडर्ड Kodiaq से अलग और ज्यादा आक्रामक लुक देने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। जिसमें SUV में नए फ्रंट और रियर बंपर, स्पोर्टी एग्जॉस्ट सिस्टम, बड़े 20-इंच अलॉय व्हील्स और RS-विशेष डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा के लिए बड़े ब्रेक्स भी दिए जाने की उम्मीद की जा रही है जो हाई-स्पीड ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त भरोसा बनाए रखेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Driving Tips: बारिश में कार चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
लग्जरी इंटीरियर के साथ मिलेगी RS वाली फील
किसी भी SUV के लिए उसका इंटीरियर काफी जरूरी होता है ऐसे में इस SUV के अदंर स्पोर्टी पहचान को मजबूत किया जा रहा है। इसमें ऑल-ब्लैक केबिन थीम, रेड एक्सेंट्स, स्पोर्ट्स सीट्स और प्रीमियम फिनिशिंग देखने को मिल सकती है। यह सेटअप ड्राइवर और यात्रियों दोनों को लग्जरी और परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण देगा।
ये भी पढ़े: IndiGo का बड़ा धमाका, अब फ्लाइट के साथ बुक करें एयरपोर्ट कैब, सिर्फ 49 रुपये से शुरू होगी सुविधा
50 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है कीमत
Kodiaq RS भारत में Skoda की पहली RS-बैज वाली SUV होने वाली है। जिसके सीमित यूनिट्स और इंपोर्टेड मॉडल सामने आएगे जिस कारण से इसकी कीमत मौजूदा Kodiaq से काफी ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 50 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है। ऐसे में जो ग्राहक लग्जरी, एक्सक्लूसिविटी और हाई-परफॉर्मेंस को एक साथ चाहते हैं उनके लिए Kodiaq RS एक बेहद ऑप्सन होगी।
