इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसायटी नागपुर ने मनाया पर्यावरण सप्ताह

World Environment Day 2023:Indo Global Social Service Society Nagpur celebrated Environment Week
Updated on

नागपुर: सामाजिक कामों में हमेशा ही अग्रसर रहने वाले एनजीओ इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी नागपुर द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए 1 जून से 5 जून तक पर्यावरण सप्ताह मनाया गया।

संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। साथ ही आसपास के खुले स्थानों में पौधे लगाने और वृक्षारोपण के बाद सुरक्षा की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया।

संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1 जून को पोस्टर मेकिंग, 2 जून को सफाई व कूड़ा छंटाई, 3 जून को साइकिल रैली, 4 जून को महानगर पालिका मैदान में वृक्षारोपण एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर यानी 5 जून को पर्यावरण रक्षा पर आधारित  नुक्कड़ नाटक कर और पोस्टर प्रदर्शन के सतह ही लोगों को पेड़ लगाना क्यों जरूरी है? इसके लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर हरीश बहाने, गजानन एकनाथ, मनोज जाधव ने लोगों का मार्गदर्शन किया। इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसायटी द्वारा आयोजित सप्ताह को भी लोगों ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की शहर समन्वयक शाहिना शेख, समाजकार्यकर्ता नम्रता लोखंडे, सरिता जाधव, शतावंती एकनाथ, एनजीओ के वॉलिन्टियर वैष्णवी बावणे, दुर्गा खोब्रागडे, आरती कांबळे इनके अलावा बस्ती के वोलैंटायर ने सहयोग किया.

Navbharat Live
navbharatlive.com