उत्तर प्रदेश में नई कार और बाइक खरीदना हुआ महंगा, टैक्स बढ़ने से आम आदमी पर पड़ा सीधा असर

वन टाइम टैक्स में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस बैठक में परिवहन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई, जिससे राज्य में नई कार और मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे लोगों को झटका लगा है।
Car in UP
UP में कार खरीदना होगा महंगा। (सौ. Freepik)
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए नए वाहनों पर लगने वाले वन टाइम टैक्स में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस बैठक में परिवहन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई, जिससे राज्य में नई कार और मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे लोगों को झटका लगा है।

दो और चार पहिया वाहनों पर बढ़ा टैक्स

नई व्यवस्था के अनुसार, अब दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर एक प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स देना होगा।

  • ₹10 लाख से कम कीमत की नॉन-एसी कारों पर टैक्स 7% से बढ़ाकर 8% कर दिया गया है।
  • ₹10 लाख से कम कीमत की एसी कारों पर टैक्स 8% से बढ़कर 9% हो गया है।
  • ₹10 लाख से अधिक की गाड़ियों पर टैक्स अब 10% से बढ़कर 11% हो गया है।

वहीं, ₹40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलों पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वह पहले की तरह 7% रहेगा। लेकिन ₹40 हजार से अधिक की बाइक्स पर अब 9% टैक्स देना होगा, जो पहले 8% था।

टैक्स बढ़ाने से सरकार को होगी अतिरिक्त आमदनी

सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर रियायतें देने से राज्य को ₹1000 करोड़ तक की क्षति हो रही थी, जिसकी भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है। टैक्स बढ़ोतरी से सरकार को अनुमानतः ₹412 करोड़ की अतिरिक्त आमदनी होगी। हालांकि, टैक्सी वाहनों पर परिवहन टैक्स में कमी की गई है, जिससे व्यवसायिक क्षेत्र को राहत मिलेगी। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

PRD कर्मियों के भत्ते में भी बढ़ोतरी

मंगलवार को हुई बैठक में कुल 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें प्रांतीय रक्षक दल (PRD) कर्मियों के दैनिक ड्यूटी भत्ते को ₹395 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया, "प्रदेश में फिलहाल 34 हजार से अधिक PRD जवान कार्यरत हैं और इस निर्णय से सरकार पर ₹75 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।"

Navbharat Live
navbharatlive.com