कार के शीशे पर बने ये काले डॉट्स क्या करते हैं? जानिए नहीं तो पड़ सकता है भारी
Car Windscreen Dots: विंडस्क्रीन के किनारों पर बने छोटे-छोटे काले डॉट्स जरूर देखे होंगे। ये लगभग हर गाड़ी में होते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बहुत कम लोग जानते हैं कि ये आखिर होते क्या है?
- Written By: सिमरन सिंह
Car Windscreen Dots (Source. Social Media)
Car Windscreen Dots Features: अगर आप रोज़ कार चलाते हैं, तो आपने विंडस्क्रीन के किनारों पर बने छोटे-छोटे काले डॉट्स जरूर देखे होंगे। ये लगभग हर गाड़ी में होते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बहुत कम लोग जानते हैं कि ये आखिर होते क्यों हैं। दिखने में साधारण लगने वाले ये डॉट्स असल में आपकी कार की सुरक्षा और मजबूती से जुड़े होते हैं।
क्या होते हैं ये काले डॉट्स?
इन Car Windscreen Dots को तकनीकी भाषा में फ्रिट्स कहा जाता है। यह एक खास तरह का ब्लैक एनामेल पेंट होता है, जिसे विंडस्क्रीन के किनारों पर मैन्युफैक्चरिंग के दौरान लगाया जाता है। शुरुआत में ये एक मोटी काली पट्टी के रूप में होते हैं और धीरे-धीरे छोटे-छोटे डॉट्स में बदल जाते हैं। ये सिर्फ विंडस्क्रीन ही नहीं, बल्कि कार के अन्य ग्लास हिस्सों पर भी देखे जा सकते हैं।
कार की मजबूती में निभाते हैं अहम भूमिका
ये फ्रिट्स कांच और कार के फ्रेम के बीच एक मजबूत कनेक्शन बनाने में मदद करते हैं। इनकी वजह से ग्लास की सतह थोड़ी खुरदरी हो जाती है, जिससे चिपकाने वाला पदार्थ अच्छी तरह से पकड़ बना पाता है। इससे कार का शीशा मजबूती से अपनी जगह पर टिका रहता है और आसानी से ढीला नहीं पड़ता।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
Canva का बड़ा धमाका: अब बिना इंटरनेट भी बना पाएंगे धांसू डिजाइन, जानें नया ‘Offline Mode’ कैसे करेगा काम
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
धूप से बचाव और लंबी उम्र का राज
फ्रिट्स का एक और बड़ा काम है कार के शीशे को जोड़ने वाले यूरिथेन सीलेंट की सुरक्षा करना। ये काला एनामेल सूरज की खतरनाक UV किरणों को ब्लॉक करता है, जिससे अंदर का एडहेसिव खराब या पिघलता नहीं है। इससे विंडस्क्रीन लंबे समय तक सुरक्षित और मजबूत बनी रहती है।
हीट कंट्रोल और विजन क्लियर रखने में मदद
ये छोटे-छोटे डॉट्स तापमान को समान रूप से फैलाने का काम करते हैं। अगर ऐसा न हो, तो कांच के अलग-अलग हिस्सों में तापमान का अंतर आ सकता है, जिससे विजन में डिस्टॉर्शन आ सकता है। डॉट मैट्रिक्स डिजाइन हीट को संतुलित करके इस समस्या को कम करता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान विजन साफ बना रहता है।
ये भी पढ़े: अब सस्ती SUV का सपना होगा पूरा, Honda ला रही 10 नई गाड़ियां
लुक्स को भी बनाते हैं बेहतर
फ्रिट्स सिर्फ काम के लिए ही नहीं, बल्कि कार की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी होते हैं। अगर ये काली पट्टी सीधे खत्म हो जाए, तो ग्लास और फ्रेम के बीच का फर्क ज्यादा नजर आता है। लेकिन डॉट्स के जरिए यह ट्रांजिशन धीरे-धीरे होता है, जिससे कार का लुक ज्यादा स्मूद और प्रीमियम लगता है।
नई कारों में और भी एडवांस फीचर
आजकल की आधुनिक कारों में “थर्ड वाइजर फ्रिट्स” भी जोड़े जा रहे हैं, जो रियर-व्यू मिरर के पीछे होते हैं। इनका काम सूरज की रोशनी को ब्लॉक करना है, ताकि ड्राइवर को ज्यादा आराम मिले। इसके साथ ही Car Windscreen Dots कार के लुक को भी खास बनाते है।
