Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स

Avore Electric EX: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक नया खिलाड़ी उतर चुका है। बता दें कि अहमदाबाद स्थित स्टार्टअप Avore Electric ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EX लॉन्च कर दी है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 28, 2026 | 08:19 PM

Avore Electric (Source. Avore)

Follow Us
Follow Us:

Electric Bike Launch India: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक नया खिलाड़ी उतर चुका है। बता दें कि अहमदाबाद स्थित स्टार्टअप Avore Electric ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EX लॉन्च कर दी है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर विकसित की गई है और इसे तीन साल से अधिक समय तक रिसर्च, टेस्टिंग और इंजीनियरिंग के बाद तैयार किया गया है। इसमें 260 किलोमीटर तक की IDC रेंज, 114 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और कई स्मार्ट फीचर्स के साथ यह बाइक सीधे प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट को चुनौती देती नजर आ रही है।

कीमत, वेरिएंट और बुकिंग डिटेल्स

Avore Electric EX के बारे में बताए तो इसमें EX 2S, EX 2 और EX 1 तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है। वहीं अच्छी बात यह है कि ग्राहक केवल 799 रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। जिसको लेकर कंपनी का कहना कि डिलीवरी अगले दो महीने में शुरू होगी और बाइक जल्द ही देश के प्रमुख शहरों के शोरूम में उपलब्ध होगी।

260KM रेंज और 114kmph की टॉप स्पीड

EX 2S वेरिएंट को लेकर बताया गया है कि सिंगल चार्ज में 260 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है जबकि EX 2 की रेंज 255 किलोमीटर और EX 1 की 160 किलोमीटर है। टॉप मॉडल की अधिकतम स्पीड 114 किमी/घंटा है जबकि बाकी दो वेरिएंट 100 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

BS-VI कार और बाइक मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC, सरकार ला रही नया नियम

SUV के दौर में Maruti Alto की धमाकेदार वापसी, जून 2026 में बिक्री दोगुनी, छोटी कारों ने फिर बदला ट्रेंड

अब AI बताएगा रेलवे की चादर कितनी साफ, AC कोच में मिलने वाले बेडरोल को लेकर भारतीय रेलवे का बड़ा कदम

Maruti Suzuki का बड़ा दांव, CNG कारों की बिक्री 9 लाख पहुंचाने का लक्ष्य, SUV सेगमेंट में भी करेगी बड़ा खेल

वहीं बाइक में इंडस्ट्री-फर्स्ट Integrated Motor + Swingarm Powertrain दिया गया है जो बेहतर बैलेंस और हैंडलिंग का दावा करता है। इसके साथ ही इसमें 1500W ऑनबोर्ड फास्ट चार्जर मिलता है जिससे बैटरी को सामान्य घरेलू सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। वहीं कंपनी बताती है कि बैटरी करीब 2 घंटे में 20% से 80% और लगभग 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

ये भी पढ़े: BS-VI कार और बाइक मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC, सरकार ला रही नया नियम

AI फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस

Avore Electric EX में कंपनी का अपना AVORE SENSE ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो AI-पावर्ड Avore Synapse और Avore Vehicle Assistance (AVA) के साथ काम करता है। इसमें Apex Performance Mode, Syft Manual Gear Mode, Park Assist (PAM+), Guide-Me-Home Lights, Auto Indicator Cut-off और Beacon Tank Light जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि बाइक को 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा रोड टेस्टिंग और 2,500 घंटे से अधिक वैलिडेशन के बाद लॉन्च किया गया है। बैटरी पर 5 साल या 60,000 किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है।

इसके साथ ही लॉन्च के मौके पर Avore Electric के संस्थापक प्रियांक राखोलिया ने कहा, “हमने EX के लॉन्च से पहले शोध, अनुसंधान, परीक्षण और सत्‍यापन में तीन साल लगाए हैं ताकि बेहतरीन इंजीनियरिंग और इनोवेशन दिया जा सके। हम वैश्विक स्‍तर की सुरक्षा और परफॉर्मेंस सुनिश्चित कर रहे हैं, साथ ही भारत में बने ईवी टेक्नोलॉजी स्टैक को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं जो मजबूती, निरंतरता और किफायत प्रदान करते हैं। हमारा मकसद हर भारतीय के लिए वर्ल्ड-क्लास इलेक्ट्रिक वाहनों को आसान और सुलभ बनाना है, और हमें पूरा यकीन है कि EX इस दिशा में हमारी यात्रा की महज एक शुरुआत है।”

Avore electric ex launched with a 260 km range and a top speed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 08:19 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Electric Vehicle

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.