Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BS-VI कार और बाइक मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC, सरकार ला रही नया नियम

BS-VI पेट्रोल, डीजल या CNG कार या बाइक है तो जल्द ही आपको बार-बार PUC/PUCC सर्टिफिकेट बनवाने की झंझट से राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार PUC नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 28, 2026 | 05:15 PM

BS-VI PUC Rule (Source. Social Media)

Follow Us
Follow Us:

BS-VI PUC Rule: आपके पास नई BS-VI पेट्रोल, डीजल या CNG कार या बाइक है तो जल्द ही आपको बार-बार Pollution Under Control (PUC/PUCC) सर्टिफिकेट बनवाने की झंझट से राहत मिल सकती है। बता दें कि केंद्र सरकार PUC नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित नियमों के मुताबिक नई BS-VI निजी गाड़ियों के लिए PUC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल तक की जा सकती है। इससे लाखों वाहन मालिकों का समय और खर्च दोनों बचेंगे।

क्या है सरकार का नया प्रस्ताव?

मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार केंद्र सरकार ने इस बदलाव के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसका उद्देश्य उन आधुनिक वाहनों को राहत देना है जो पहले से ही BS-VI उत्सर्जन मानकों का पालन करते हैं और अपेक्षाकृत कम प्रदूषण फैलाते हैं। वहीं इस प्रस्ताव के अनुसार 6 साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों का PUC हर साल नहीं बल्कि हर 3 साल में रिन्यू कराना होगा। वहीं 6 से 10 साल पुरानी BS-VI गाड़ियों के लिए PUC की वैधता 1 साल रहेगी। यदि वाहन 10 साल से अधिक पुराना है तो मौजूदा व्यवस्था की तरह हर 6 महीने में PUC बनवाना अनिवार्य रहेगा।

पुरानी गाड़ियों के लिए नियमों में नहीं मिलेगी राहत

देखा जा रहा है कि सरकार ने पुराने उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों के लिए नियमों में कोई बड़ी ढील नहीं दी है। ड्राफ्ट के मुताबिक BS-IV वाहनों का PUC पहले की तरह हर 6 महीने में रिन्यू होगा। वहीं BS-I, BS-II और BS-III श्रेणी की गाड़ियों का PUC हर 3 महीने में बनवाना होगा। जिसका सीधा मतलब है कि जितनी पुरानी और अधिक प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ी होगी उसकी जांच उतनी ही बार करानी पड़ेगी।

सम्बंधित ख़बरें

SUV के दौर में Maruti Alto की धमाकेदार वापसी, जून 2026 में बिक्री दोगुनी, छोटी कारों ने फिर बदला ट्रेंड

अब AI बताएगा रेलवे की चादर कितनी साफ, AC कोच में मिलने वाले बेडरोल को लेकर भारतीय रेलवे का बड़ा कदम

Maruti Suzuki का बड़ा दांव, CNG कारों की बिक्री 9 लाख पहुंचाने का लक्ष्य, SUV सेगमेंट में भी करेगी बड़ा खेल

नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब

कमर्शियल वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था

वहीं इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में BS-VI कमर्शियल वाहनों के लिए भी अलग नियम प्रस्तावित किए गए हैं। 6 साल तक पुराने कमर्शियल BS-VI वाहनों का PUC 2 साल तक वैध रहेगा। वहीं 6 से 10 साल पुराने वाहनों को हर साल PUC रिन्यू कराना होगा जबकि 10 साल से अधिक पुराने कमर्शियल वाहनों के लिए हर 6 महीने में PUC अनिवार्य रहेगा।

ये भी पढ़े: SUV के दौर में Maruti Alto की धमाकेदार वापसी, जून 2026 में बिक्री दोगुनी, छोटी कारों ने फिर बदला ट्रेंड

कब लागू होंगे नए नियम?

अभी के लिए सरकार ने केवल ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। वहीं संबंधित पक्षों और आम लोगों से सुझाव मिलने के बाद ही अंतिम अधिसूचना जारी होगी। वहीं खास बात यह है कि जिन वाहनों का PUC पहले से बना हुआ है उनकी वैधता तुरंत नहीं बदलेगी। नई अवधि पहली बार रिन्यू कराने पर लागू होगी। यदि कोई वाहन मालिक PUC की एक्सपायरी से 10 दिन पहले सर्टिफिकेट रिन्यू कराता है, तो नई वैधता पुराने सर्टिफिकेट की समाप्ति तिथि से ही मानी जाएगी।

अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो नई BS-VI कार और बाइक चलाने वाले करोड़ों वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न सिर्फ PUC सेंटर के चक्कर कम लगेंगे, बल्कि प्रशासन का बोझ भी घटेगा और आधुनिक, कम प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Bs vi car and bike owners government is introducing a new rule puc certificate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 05:15 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Car in India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.