Bike में होते है इमरजेंसी इंडिकेटर्स, ये साइन देखते ही हो जाएं अलर्ट

बाइक चलाते समय इमरजेंसी इंडिकेशंस का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि यह संकेत बाइक में होने वाली समस्या की जानकारी देते हैं, यदि आपको स्पीडोमीटर पर ब्लैंक करते हुए देखे तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए, ऐसे में आज हम आपको इमरजेंसी इंडिकेटर के बारे में बताएंगे कि किसका क्या मतलब होता है?
Bike Safety Tips information about bike
Bike Safety Tips ( सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

Bike Safety Tips. बाइक चलाते समय इमरजेंसी इंडिकेशंस का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि ये संकेत बाइक में होने वाली समस्या की जानकारी देते हैं। यदि आपको स्पीडोमीटर पर ब्लैंक करते हुए देखे तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको इमरजेंसी इंडिकेटर के बारे में बताएंगे कि किसका क्या मतलब होता है?

इंजन वार्निंग लाइट

अगर आपके संकेतक तब ब्लैंक करता है, जब बाइक के इंजन में कोई खराबी होती है यदि आप लगातार इसको इग्नोर कर रहे हैं। तो आपकी बाइक को खराबी का ज्यादा सामना करना पड़ सकता है, तुरंत इस सर्विस सेंटर पर ले जाना आपके लिए सही रहेगा।

ऑयल प्रेशर वार्निंग

अगर यह संकेत आपको मिलता है तो इसका मतलब है कि इंजन में तेल की मात्रा काफी कम हो गई है और उसका प्रेशर सही नहीं है, इस स्थिति में आपको बाइक को बंद कर तुरंत तेल चेक करना चाहिए।

टायर प्रेशर वार्निंग

कुछ नई बाइक के अंदर यह फीचर भी जोड़ा गया है। जिसके अंदर टायर में कितनी हवा का प्रेशर है, इसके बारे में बताया जाता है अगर प्रेशर कम है। तो इंडिकेटर अपने आप जल जाता है।

ब्रेक वार्निंग लाइट

ब्रेक वार्निंग लाइट के अंदर ब्रेक सिस्टम में खराबी के संकेत मिलते हैं। ऐसी स्थिति में बाइक चलाना सुरक्षित नहीं माना जाता और उसे तुरंत सर्विसिंग के लिए ले जाना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com