पेट्रोल कार में CNG Kit लगवाने से पहले जान लें ये बड़ा नियम, नहीं तो पड़ सकता है भारी
CNG Kit: लोग बड़ी संख्या में CNG कारों की तरफ रुख कर रहे हैं। कई लोग नई CNG कार खरीदने के अलावा अपनी पुरानी पेट्रोल कार में भी CNG किट लगवा रहे हैं, लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
car with double cng cylinder (Source. X)
CNG Kit Installation: देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल कीमतों ने लोगों की जेब पर बड़ा असर डाला है। जिस कारण से लोग अब बड़ी संख्या में CNG कारों की तरफ रुख कर रहे हैं। देखा जा रहा है कि कई लोग नई CNG कार खरीदने के अलावा अपनी पुरानी पेट्रोल कार में भी CNG किट लगवा रहे हैं, जिससे हर महीने ईंधन खर्च कम किया जा सके। लेकिन बिना सही जानकारी के CNG किट लगवाने से आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी कार में CNG किट फिट कराने की सोच रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी नियम और खर्च के बारे में जान ले जिससे बाद में परेशानी ना हो।
CNG Kit लगवाने में कितना आता है खर्च?
भारत में अगर आप CNG किट लगवाने का सोच रहे है तो यह खर्च कार मॉडल और किट की कंपनी पर निर्भर करता है। वैसे आमतौर पर देखे तो इसमें करीब 35 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक का खर्च आता है। वहीं इस खर्च में सिर्फ CNG किट ही शामिल नहीं है CNG किट के साथ इंस्टॉलेशन चार्ज, RTO अप्रूवल और इंश्योरेंस अपडेट कराने का खर्च भी शामिल किया गया है। इसको लेकर कई ऑटो एक्सपर्ट्स बताते है कि अच्छी और प्रमाणित कंपनी की किट थोड़ी महंगी होती है लेकिन सुरक्षा और परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतर भी होते है।
आखिर लोग क्यों पसंद कर रहे हैं CNG?
लोगों द्वारा CNG पसंद करने की वजह कम ईंधन खर्च है। देखा जाए तो पेट्रोल के मुकाबले CNG काफी सस्ती पड़ती है। जिससे हर महीने हजारों रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं यह तकनीक पर्यावरण के लिए भी बेहतर मानी जाती है क्योंकि इससे कम प्रदूषण होता है। हालांकि यह भी जानना जरूरी है कि हर कार में CNG किट लगाना सही नहीं माना जाता। अगर इंजन CNG के अनुकूल नहीं है तो कार की परफॉर्मेंस पर इसका असर देखनने को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या यही होगी भारत की सबसे दमदार इलेक्ट्रिक SUV? Tata Sierra EV के फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
अब पुरानी ब्रेजा भूल जाइए! नई Brezza 2026 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर कहेंगे ‘वाह’
रात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दुनिया की पहली Hydrogen Narrow-Gauge Train लॉन्च, न धुआं, न प्रदूषण सिर्फ पानी की भाप
हर कार में नहीं लग सकती CNG Kit
लोग CNG लगवाने के बारें में तो सोच लेते है लेकिन उनको यह जानकारी नहीं होती कि सरकार ने CNG किट को लेकर कुछ नियम तय किए हुए हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि केवल उन्हीं वाहनों में CNG किट लगाई जा सकती है जिनका कुल वजन 3.5 टन से कम हो। इसके अलावा इस्तेमाल होने वाली CNG किट का RTO से अप्रूव होना जरूरी होता है। अगर कोई लोकल या बिना अप्रूवल वाली किट लगवाता है तो कानूनी कार्रवाई के साथ सुरक्षा का खतरा भी हो सकता है।
ये भी पढ़े: अब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान
Navbharat की सलाह ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
Navbharat यह सलाह देते हैं कि हमेशा अधिकृत सेंटर से ही CNG किट लगवानी चाहिए। अगर आप गलत फिटिंग या खराब क्वालिटी की किट लगवाते है तो वो इंजन को नुकसान पहुंचा सकती है और दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। ऐसे में सही तरीके से फिट की गई CNG किट आपकी कार का माइलेज बेहतर कर सकती है और लंबे समय में बड़ी बचत भी दिला सकती है।
