Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब नहीं करना पड़ेगा सिग्नल पर इंतजार, AI ट्रैफिक सिस्टम आया, वाहन चालको को बड़ी राहत

AI Traffic Signal India: ट्रैफिक सिग्नल पर बेवजह खड़े रहने का झंझट खत्म हो सकता है। गुजरात के Ahmedabad में एक नया AI आधारित ट्रैफिक सिस्टम लागू किया गया है, जो शहर के ट्रैफिक को स्मार्ट बनाएगा।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 26, 2026 | 05:49 AM

AI Traffic Signal (Source. Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

Smart Traffic System In Ahmedabad: अब ट्रैफिक सिग्नल पर बेवजह खड़े रहने का झंझट खत्म हो सकता है। गुजरात के Ahmedabad में एक नया AI आधारित ट्रैफिक सिस्टम लागू किया गया है, जो शहर के ट्रैफिक को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल कर रहा है।

इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 प्रमुख चौराहों पर एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (ATCS) लगाया गया है, जो पूरी तरह AI से संचालित होता है। शुरुआती नतीजे बताते हैं कि इससे ट्रैफिक फ्लो काफी बेहतर हुआ है।

क्या है एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम?

यह एक स्मार्ट सिस्टम है जो ट्रैफिक लाइट्स को फिक्स टाइम के बजाय रियल-टाइम डेटा के आधार पर नियंत्रित करता है। सामान्य ट्रैफिक सिग्नल में समय पहले से तय होता है, लेकिन ATCS में ऐसा नहीं है। यह सिस्टम सड़क पर चल रहे वाहनों की संख्या, गति और लेन की स्थिति का लगातार विश्लेषण करता है और उसी के अनुसार सिग्नल का समय बदलता रहता है।

सम्बंधित ख़बरें

सस्ता, हल्का और दमदार, नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 10 साल तक बैटरी चलने का है दावा

पेट्रोल-डीजल का डर बढ़ा: EV की डिमांड में धमाका, मिलेगे सस्ता विकल्प या आने वाला बड़ा बदलाव?

1.60 करोड़ में आई नई Range Rover, अब भारत में ही होगी असेंबल, जानें क्या मिलेगा फायदा?

Yamaha Fascino का नया अवतार लॉन्च, सस्ता भी स्टाइलिश भी, जानें किसके लिए है परफेक्ट ये स्कूटर?

कैसे काम करता है AI ट्रैफिक सिस्टम?

इस सिस्टम में चौराहों पर लगे कैमरे और सेंसर हर पल ट्रैफिक की निगरानी करते हैं।

  • अगर किसी सिग्नल पर ट्रैफिक जल्दी खत्म हो जाए, तो समय कम कर दिया जाता है
  • खाली लेन का बचा समय भीड़ वाली लेन को दे दिया जाता है
  • ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार सिग्नल अपने आप एडजस्ट होता है
  • इससे गाड़ियों को बिना वजह रुकना नहीं पड़ता और ट्रैफिक स्मूथ बना रहता है।

रोजाना सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस AI सिस्टम से कई फायदे देखने को मिले हैं:

  • ट्रैफिक जाम में कमी
  • यात्रा समय कम हुआ
  • सिग्नल पर इंतजार घटा
  • ईंधन की बचत

खासकर गर्मियों में, जब सिग्नल पर खड़े रहना मुश्किल होता है, यह सिस्टम काफी राहत दे रहा है।

ये भी पढ़े: सस्ता, हल्का और दमदार, नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 10 साल तक बैटरी चलने का है दावा

18% तक बेहतर हुआ ट्रैफिक फ्लो

अधिकारियों के अनुसार, जिन इलाकों में यह सिस्टम लागू हुआ है, वहां ट्रैफिक फ्लो में करीब 18% तक सुधार दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा दिखाता है कि AI टेक्नोलॉजी शहरों की ट्रैफिक समस्या को काफी हद तक हल कर सकती है।

पूरे देश में लागू हो सकता है सिस्टम

अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो जल्द ही गुजरात के अन्य शहरों और देश के बड़े शहरों में भी AI ट्रैफिक सिग्नल लगाए जा सकते हैं। सरकार और प्रशासन इसकी परफॉर्मेंस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मिडिल क्लास के लिए क्यों खास?

यह AI Traffic Signal लोगो के लिए किस तरह से अच्छा रहेगा।

  • रोजाना ऑफिस जाने वालों का समय बचेगा
  • पेट्रोल-डीजल खर्च कम होगा
  • ट्रैफिक का तनाव घटेगा

Ai traffic system arrives bringing major relief ai traffic signal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 05:49 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Traffic Rules
  • Traffic Safety

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.