ADAS सिस्टम: आपकी कार को बनाता है और भी स्मार्ट, जानिए कैसे करता है काम
जब सड़क पर ट्रैफिक, दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, कार निर्माता कंपनियां ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम को अपनी गाड़ियों में शामिल कर रही हैं। जो सुरक्षा के लिए है।
- Written By: सिमरन सिंह
ADAS System में क्या क्या होता है। (सौ. Freepik)
आज के दौर में जब सड़क पर ट्रैफिक और दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, कार निर्माता कंपनियां ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम को अपनी गाड़ियों में शामिल कर रही हैं। यह तकनीक न सिर्फ वाहन को स्मार्ट बनाती है, बल्कि ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा को भी बेहतर बनाती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह सिस्टम कैसे काम करता है और इसके कौन-कौन से प्रकार हैं।
क्या होता है ADAS सिस्टम?
ADAS का पूरा नाम है Advanced Driver Assistance System। यह सिस्टम ड्राइवर की सहायता के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे वाहन चलाते समय होने वाली छोटी-बड़ी गलतियों या लापरवाहियों को पकड़ा जा सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। “ADAS तकनीक का मुख्य उद्देश्य ड्राइवर को सतर्क करना और जरूरत पड़ने पर खुद से कार को कंट्रोल करना है।”
कैसे करता है काम?
ADAS सिस्टम में कार के चारों ओर सेंसर, कैमरा, रडार और लिडार जैसी एडवांस तकनीकें लगाई जाती हैं। ये सेंसर आसपास की हरकतों को पहचानते हैं और ड्राइवर को तुरंत अलर्ट करते हैं। यह सिस्टम दो प्रकार के होते हैं — एक्टिव ADAS और पैसिव ADAS।
सम्बंधित ख़बरें
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
एक्टिव ADAS सिस्टम: खुद से करता है कंट्रोल
एक्टिव ADAS वह तकनीक है जो खतरे की स्थिति में खुद से वाहन को रोकने या दिशा बदलने का काम करता है। उदाहरण के तौर पर:
- सामने कोई रुकावट होने पर यह खुद से ब्रेक लगा सकता है।
- लेन की पहचान कर स्टीयरिंग को खुद कंट्रोल कर सकता है ताकि वाहन सही दिशा में बना रहे।
- ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधा इसमें शामिल होती है।
ये भी पढ़े: Mahindra की दो इलेक्ट्रिक SUVs अब लंबी रेंज के साथ सस्ती भी, जानें डिस्कांउट
पैसिव ADAS सिस्टम: ड्राइवर को करता है अलर्ट
- पैसिव ADAS ड्राइवर को संभावित खतरे के बारे में अलर्ट करता है ताकि वह खुद समय रहते प्रतिक्रिया दे सके।
- इसमें क्रूज कंट्रोल फीचर दिया जाता है जो एक तय स्पीड पर गाड़ी को स्थिर रखता है।
- ब्रेक असिस्ट सिस्टम अचानक ब्रेक लगने पर टायर लॉक होने से बचाता है, जिससे कार का बैलेंस बना रहता है।
ध्यान देंने वाली बात
ADAS सिस्टम के जरिए कार न सिर्फ टेक्नोलॉजिकल रूप से एडवांस होती है, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा कदम साबित होती है। आने वाले समय में यह फीचर अधिकतर गाड़ियों में स्टैंडर्ड हो सकता है।
