-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- 350cc Bike Buyers The Brands Will Not Increase Prices Despite Gst Hike
GST बढ़ोतरी के बाद भी नहीं बढ़ेंगी कीमतें, 350cc बाइक वाली तीन दिग्गज कंपनी ने ग्राहको को दी राहत
- Written By: सिमरन सिंह
Mid-Capacity Motorcycles: भारतीय मोटरसाइकिल प्रीमियम टू-व्हीलर ब्रांड्स Triumph, KTM, Aprilia ने यह साफ कर दिया है कि 350cc से ऊपर की बाइक्स पर हाल ही में हुई GST बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर नहीं होगा।

क्या है बड़ी कंपनियों का फैसला। (सौ. Pixabay)
GST Hike Motorcycles: भारतीय मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रीमियम टू-व्हीलर ब्रांड्स Triumph, KTM और Aprilia ने यह साफ कर दिया है कि 350cc से ऊपर की बाइक्स पर हाल ही में हुई GST बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा। कंपनियों ने अतिरिक्त टैक्स का बोझ खुद उठाने का फैसला किया है, जिससे ग्राहकों को पुरानी कीमतों पर ही प्रीमियम और मिड-कैपेसिटी बाइक्स मिलती रहेंगी।
Triumph: 400cc सेगमेंट में स्थिर दाम
Triumph ने अपने पार्टनर Bajaj Auto के साथ मिलकर 400cc सेगमेंट की बाइक्स की कीमतों को स्थिर रखा है। इसमें Speed 400, Scrambler 400X, Speed T4 और नई Thruxton 400 शामिल हैं। Bajaj Auto Ltd. के प्रेसिडेंट प्रोबाइकिंग, मनीक नांगिया ने कहा, “Triumph 400cc प्लेटफॉर्म ने परफॉर्मेंस, डिजाइन और वैल्यू में नए बेंचमार्क सेट किए हैं। जीएसटी बढ़ने के बाद भी हम चाहते थे कि राइडिंग के शौकीन लोग बढ़ी हुई कीमतों से निराश न हों।”
KTM: 390cc बाइक्स पर नहीं बढ़ेगा बोझ
ऑस्ट्रियन ब्रांड KTM ने भी यह तय किया है कि उसके 390cc सेगमेंट 390 Duke, RC 390 और 390 Adventure की कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी। साथ ही कंपनी ने अपने 350cc से नीचे वाले मॉडल्स जैसे 160 Duke, 200 Duke और 250 Duke पर घटे हुए GST का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुँचाया है, जिससे ये बाइक्स और भी किफायती हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
ये भी पढ़े: फेस्टिव सीजन में धूम मचाने आ रही हैं 5 नई SUV और Sedans, जानें कीमत और फीचर्स
Aprilia: 457 सीरीज़ पर ऑफर और राहत
- Piaggio India ने अपने प्रीमियम सेगमेंट Aprilia 457 सीरीज़ पर ग्राहकों को राहत दी है।
- Tuono 457 की कीमत 3.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) पर बरकरार रखी गई है।
RS 457 अब एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के साथ आ रही है, जिसमें 15,000 रुपये का जीएसटी एब्जॉर्प्शन और 20,500 रुपये का फ्री क्विक शिफ्टर शामिल है। इसकी कीमत 4.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) तय की गई है।
उद्योग पर असर
जहाँ छोटे वाहनों, 350cc से कम टू-व्हीलर्स और कृषि उपकरणों को GST Reforms 2025 में टैक्स कटौती का फायदा मिला है, वहीं 350cc से ऊपर की बाइक्स पर कीमतें बढ़ने की आशंका थी। लेकिन Triumph, KTM और Aprilia ने अतिरिक्त बोझ खुद उठाकर ग्राहकों को स्थिरता दी है। इस कदम से न केवल राइडिंग उत्साही लोगों को राहत मिली है, बल्कि इन तीनों कंपनियों ने भारतीय बाजार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी मजबूत की है।
350cc bike buyers the brands will not increase prices despite gst hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














