Triumph Scrambler 1200 X का 2026 वर्जन हुआ पेश, नई डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस
ब्रिटिश प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता Triumph Motorcycles पॉपुलर एडवेंचर बाइक Scrambler 1200 X के 2026 मॉडल से पर्दा हटा दिया है। यह नया वर्जन यूरोप और अमेरिका के साथ भारत में भी 2026 में आ जाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Triumph Scrambler 1200 X में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Triumph)
ब्रिटिश प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता Triumph Motorcycles ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक Scrambler 1200 X के 2026 मॉडल से पर्दा हटा दिया है। यह नया वर्जन यूरोप और अमेरिका के साथ भारत में भी 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। नए मॉडल में तकनीकी बदलाव तो नहीं किए गए हैं, लेकिन डिजाइन और कलर थीम में अपडेट्स इसे पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
नए लुक में दिखेगा ज्यादा दम
2026 Triumph Scrambler 1200 X अब Matt Khaki Green कलर स्कीम के साथ आएगी, जो इसे एक रग्ड और एडवेंचरस अपील देती है। “हेडलाइट काउल का नया डिजाइन बाइक को और ज्यादा शार्प लुक देता है।” साथ ही, साइड पैनल और मडगार्ड को डार्क ब्लैक थीम में रखा गया है, जो इसके रफ-टफ कैरेक्टर को और मजबूत बनाता है।
पावरफुल इंजन, वही पुराना भरोसा
बाइक में वही दमदार 1200cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 89 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
सम्बंधित ख़बरें
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
- इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल टेक्नोलॉजी दी गई है।
- यह इंजन हाईवे क्रूज़िंग और ऑफ-रोड राइडिंग दोनों के लिए उपयुक्त है।
ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Scrambler 1200 X को एक डुअल-पर्पस बाइक की तरह तैयार किया गया है।
- आगे 45mm Marzocchi USD फोर्क्स,
- पीछे डुअल शॉक्स के साथ 170mm का ट्रैवल,
- ट्यूबलेस डुअल-पर्पस टायर्स,
- ब्रेकिंग के लिए 310mm डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक्स और Nissin के 2-पिस्टन कॉलिपर्स दिए गए हैं।
- “सेफ्टी के लिए इसमें Cornering ABS जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है।”
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना लगेगा बड़ा चूना
भारत में लॉन्च और अनुमानित कीमत
Triumph India इस मॉडल को 2026 के अंत तक भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी में है।
- इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹13 से ₹14 लाख के बीच हो सकती है।
- नई रंग योजना, दमदार इंजन और ब्रांड की अंतरराष्ट्रीय पहचान इसे एडवेंचर बाइक सेगमेंट का एक प्रीमियम विकल्प बना सकती है।
