कम बजट में प्रीमियम SUV का सपना? Skoda Kylaq ने मचाया धमाल, अब आएंगे CNG और नया ऑटोमैटिक ऑप्शन
Budget SUV: 8-12 लाख के बजट में एक ऐसी SUV ढूंढ रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, चलाने में दमदार हो और सेफ्टी में भरोसेमंद हो, तो Skoda Kylaq आपके लिए बड़ी खबर लेकर आई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Skoda Kylaq (Source. Skoda)
Skoda SUV Price: अगर आप 8-12 लाख के बजट में एक ऐसी SUV ढूंढ रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, चलाने में दमदार हो और सेफ्टी में भरोसेमंद हो, तो Skoda Kylaq आपके लिए बड़ी खबर लेकर आई है। 2024 के आखिर में लॉन्च हुई यह सब-4 मीटर SUV कंपनी के लिए सच में “तुरुप का पत्ता” साबित हुई है। शानदार कीमत, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन राइड कम्फर्ट के दम पर Kylaq ने महज एक साल में 50,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। मार्च 2025 में तो इसने 7,422 यूनिट्स की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की, जो अब तक की सबसे ज्यादा है।
लाइनअप में जुड़े नए ट्रिम्स, अब और ज्यादा विकल्प
ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए Skoda Auto India ने Kylaq लाइनअप में नए Classic+ और Prestige+ ट्रिम्स शामिल किए हैं। इससे ग्राहकों को फीचर्स और बजट के हिसाब से ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि Kylaq Sportline वेरिएंट सितंबर 2026 तक बाजार में उतारा जा सकता है। इसके अलावा, Kylaq CNG और नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पर भी काम चल रहा है।
Skoda Kylaq Sportline: स्पोर्टी लुक के साथ नया अंदाज
नाम से ही साफ है कि Kylaq Sportline को खास स्पोर्टी डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें ब्लैक आउट ट्रिम्स, नए अलॉय व्हील्स, डुअल-टोन रूफ, स्मोक्ड टेललैंप्स और इलेक्ट्रिक एंटी-पिंच सनरूफ जैसे एलिमेंट्स मिल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
हालांकि इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें वही 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 114bhp की पावर और 178Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आएगा।
Kylaq CNG: माइलेज का नया गेम?
ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच कंपनी Kylaq CNG विकल्प पर भी विचार कर रही है। चर्चा है कि इसे डीलर-लेवल रेट्रोफिट किट के रूप में पेश किया जा सकता है, जो संभवतः मैनुअल वेरिएंट में उपलब्ध होगा। उम्मीद की जा रही है कि CNG वर्जन करीब 25–30 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज दे सकता है, जो बजट ग्राहकों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।
मिलेगा नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Skoda Kylaq में इस साल नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी जोड़ा जा सकता है। यही गियरबॉक्स हाल ही में अपडेटेड Kushaq में दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस और ड्राइविंग अनुभव बेहतर होने की संभावना है।
ये भी पढ़े: अब सड़क हादसे होंगे कम? भारत में बनी पहली ADAS टेस्ट सिटी, जानिए कैसे बदलेगी ड्राइविंग की तस्वीर
कीमत और मुकाबला
फिलहाल Skoda Kylaq की कीमत 7.59 लाख रुपये से 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
- मैनुअल वेरिएंट: 7.59 लाख: 11.99 लाख रुपये
- ऑटोमैटिक वेरिएंट: 9.25 लाख: 12.99 लाख रुपये
सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Maruti Brezza, Mahindra XUV 3XO, Nissan Magnite और Renault Kiger से है। अगर आप कम बजट में एक मजबूत, स्टाइलिश और भरोसेमंद SUV चाहते हैं, तो Skoda Kylaq पर नजर जरूर रखनी चाहिए आने वाले अपडेट इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।
