SUV लेने का सपना अब होगा सस्ता, Jeep की गाड़ियों पर 4 लाख तक की भारी छूट, फरवरी में बड़ा मौका
Jeep भारत में अपनी बिक्री को रफ्तार देने के लिए बड़ा दांव खेल रही है। जनवरी में सिर्फ 228 यूनिट्स की बिक्री के बाद कंपनी ने फरवरी महीने में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जबरदस्त होने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jeep Meridian (Source. Jeep Meridian)
Jeep Compass Price: अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी जीप भारत में अपनी बिक्री को रफ्तार देने के लिए बड़ा दांव खेल रही है। जनवरी में सिर्फ 228 यूनिट्स की बिक्री के बाद कंपनी ने फरवरी महीने में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत Jeep की गाड़ियों पर 4 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि यह ऑफर जीप के एंट्री-लेवल मॉडल से लेकर फ्लैगशिप SUV तक लागू है।
कंपनी का यह डिस्काउंट ऑफर Jeep Compass, Jeep Meridian और Jeep Grand Cherokee पर उपलब्ध है। हालांकि यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और फरवरी 2026 के अंत तक वैध रहेगा। शहर और डीलर के हिसाब से छूट की रकम में थोड़ा फर्क हो सकता है।
Jeep Compass: कम बजट में प्रीमियम SUV
Jeep Compass भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे किफायती SUV मानी जाती है। फरवरी में इस SUV पर 2.75 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर में कंज्यूमर डिस्काउंट, कॉर्पोरेट ऑफर और स्पेशल डील शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
कंपास में 170 हॉर्सपावर वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। कुछ वेरिएंट्स में 4×4 क्षमता भी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 17.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Jeep Meridian: सबसे ज्यादा बचत का मौका
अगर आप बड़ी फैमिली SUV तलाश रहे हैं, तो Jeep Meridian पर कंपनी सबसे ज्यादा फायदा दे रही है। यह SUV 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में आती है। फरवरी महीने में इस पर 3.25 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।
इसमें भी वही 170 हॉर्सपावर का 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। टॉप वेरिएंट्स में 4×4 सिस्टम भी मौजूद है। मेरिडियन की शुरुआती कीमत 23.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
ये भी पढ़े: गांव-कस्बों में गाड़ियों की धूम, भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार, बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड
Jeep Grand Cherokee: लग्जरी SUV पर बंपर छूट
Jeep की फ्लैगशिप SUV Grand Cherokee पर कंपनी सबसे बड़ी छूट दे रही है। इस मॉडल पर कुल 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को “Jeep Wave Exclusive Ownership Program” का फायदा भी मिलेगा, जिसमें 3 साल की वारंटी और प्रायोरिटी सर्विसिंग शामिल है।
इस SUV में 272 हॉर्सपावर का 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आता है। इसकी कीमत 63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
