सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना लगेगा बड़ा चूना

नई कार पर लाखों रुपये खर्च करने से अच्छी कंडीशन वाली यूज़्ड कार खरीदना सही होगा, लेकिन इसके लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है जिसमें आप को कई चीजों का ध्यान रखते हुए ये काम करना चाहिए।
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना लगेगा बड़ा चूना
Second Hand car में क्या देखे। (सौ. Pixabay)
Published on: 
Updated on: 

अगर आप नई कार पर लाखों रुपये खर्च करने की बजाय एक अच्छी कंडीशन वाली यूज़्ड कार खरीदना चाहते हैं, तो यह फैसला आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसके लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है, वरना बाद में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य 5 जरूरी बातें जो आपके पैसे और समय दोनों बचा सकती हैं।

गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स की पूरी जांच करें

जब भी सेकेंड हैंड कार खरीदने जाएं तो जल्दबाजी में कोई दस्तावेज नजरअंदाज न करें।

  • कार की मालिकाना हिस्ट्री और RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) अच्छे से चेक करें।
  • यह सुनिश्चित करें कि वाहन किसी कानूनी विवाद में न हो।
  • इंश्योरेंस ट्रांसफर कराना न भूलें।
  • कार पर कोई बकाया लोन या चालान न हो, इसकी पुष्टि करें।

एक्सपर्ट की सलाह और फिजिकल जांच जरूरी

“कई बार टेस्ट ड्राइव में सब कुछ ठीक लगता है लेकिन असली दिक्कत बाद में सामने आती है।” इसलिए किसी भरोसेमंद मैकेनिक या कार एक्सपर्ट से वाहन की जांच कराएं। इंजन, ब्रेक, पेट्रोल टैंक, टायर्स और सस्पेंशन की हालत की जांच करें।

ओडोमीटर में गड़बड़ी से सावधान रहें

कुछ विक्रेता गाड़ी की असल रनिंग छिपाने के लिए ओडोमीटर से छेड़छाड़ करते हैं।

  • ऐसे मामलों से बचने के लिए कार को सर्विस सेंटर पर ले जाकर असली माइलेज की पुष्टि करें।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तुलना करें

आजकल कई भरोसेमंद वेबसाइट्स जैसे Cars24, OLX Auto और Spinny पर बढ़िया डील्स मिलती हैं।

  • खरीदने से पहले ऑनलाइन प्राइस और फीचर्स की तुलना जरूर करें।
  • जल्दबाजी में ओवरपेमेंट से बचें।

भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही करें डील

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने कार खरीदना-बीचना आसान कर दिया है लेकिन इसके साथ ही फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं।

  • हमेशा वेरिफाइड और ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म से ही डील करें।
  • फुल पेमेंट से पहले गाड़ी की पूरी जांच जरूर कर लें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com