रेलवे स्टेशन पार्किंग में पौधारोपण

वाशिम. महाराष्ट्र शासन के 33 करोड़ वृक्षारोपण करने के लक्ष्य पूर्ति के लिए वाशिम शहर के विविध भागों में सभी स्तरों से वृक्षारोपण को अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है़ इसका एक भाग करके व अपना दायित्व
Corona hit on greenery, impact on nursery business
Published on: 
Updated on: 

वाशिम. महाराष्ट्र शासन के 33 करोड़ वृक्षारोपण करने के लक्ष्य पूर्ति के लिए वाशिम शहर के विविध भागों में सभी स्तरों से वृक्षारोपण को अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है़ इसका एक भाग करके व अपना दायित्व मानते हुए रेलवे स्टेशन वाहन पार्किंग परिसर में बुधवार को पार्किंग ठेकेदार लच्छू हिरासिंग ठाकुर व्दारा पौधारोपण किया गया़ रेलवे स्टेशन परिसर को हरभरा बनाने के लिए आज की स्थिति में पौधारोपण यह एक आंदोलन ही होने की बात उपस्थितों ने कही. इस समय उपस्थित मान्यव तथा रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के हाथों पौधारोपण किया गया़ पर्यावरण का संतुलन बनाएं रखने वृक्षारोपण यही एक महत्वपूर्ण पर्याय होने से वृक्षारोपण के साथ उसका संवर्धन भी महत्वपूर्ण होने की बात उपस्थितों ने कही. इस अवसर पर वाशिम रेलवे स्टेशन के टीआय आरबी मीना, रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमबी उजवे , कौशलकुमार यादव ,स्टेशन मास्टर धमेंद्रकुमार, शकील आटोवाला तथा अन्य उपस्थितों के हाथों वृक्षारोपण किया गया़.