- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- 350 Pilgrims Stranded On The Manimahesh Pilgrimage Route Were Rescued By Two Indian Air Force Helicopters 17 People Have Died So Far
मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे 350 श्रद्धालुओं का किया गया रेस्क्यू, अब तक 17 की मौत
Himachal Pradesh : मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे करीब 350 श्रद्धालुओं का भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू कर चंबा पहुंचाया गया है। अब भी भरमौर में सैकड़ों तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।
- Written By: पूजा सिंह

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे 350 श्रद्धालुओं का किया गया रेस्क्यू (सौजन्य सोशल मीडिया)
350 Pilgrims Rescued : मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे करीब 350 श्रद्धालुओं को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए हिमाचल प्रदेश के भरमौर से चंबा पहुंचाया गया। चंबा जिले के विभिन्न भागों में, विशेषकर भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों तीर्थयात्री अब भी फंसे हुए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र का अगस्त के अंतिम सप्ताह में भारी बारिश के कारण हुए कई भूस्खलनों और अचानक आई बाढ़ की वजह से सड़क संपर्क टूट गया है।
चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों को सेवा में लगाया गया है और शुक्रवार को सभी फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकाल लिया जाएगा। मणिमहेश यात्रा 15 अगस्त को शुरू हुई थी और तब से अब तक 17 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों तीर्थयात्री चंबा जिले के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर भरमौर क्षेत्र में फंसे हुए हैं। ऐसी अपुष्ट खबरें भी हैं कि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है।
CM ने दिए निर्देश
मणिमहेश झील कैलाश पर्वत की तलहटी में 13,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। हिमाचल प्रदेश कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद बाढ़ से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू और मनाली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा अधिकारियों को अवरुद्ध सड़कों को खोलने और उनकी मरम्मत कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 150 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, 92.02% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
HPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे
14 मकानों असुरक्षित घोषित
बिलासपुर में नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के बनाली गांव में बुधवार को भूस्खलन के बाद घरों में दरारें आ गयीं, जिसके बाद लगभग 14 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बनाली गांव में भूस्खलन के बाद दिलवर सिंह और सुरेंद्र सिंह नामक दो व्यक्तियों के परिवारों को बुधवार को स्थानांतरित कर दिया गया, जिसके मकान खतरे में थे। बाद में भारी बारिश के कारण अन्य मकानों में भी दरारें आ गईं और 14 मकानों को रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया।
प्रदेश में कुल 1217 सड़कें बंद
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, राज्य में कुल 1217 सड़कें बंद हैं। इनमें से 281 सड़कें मंडी में, 261 शिमला में, 231 कुल्लू में और 187 सड़कें चंबा जिले में अवरुद्ध हैं। शिमला-कालका रेल लाइन पर भूस्खलन के कारण इस पर चलने वाली रेलगाड़ियां शुक्रवार तक रद्द कर दी गई हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और मंडी जिले के बग्गी में बृहस्पतिवार शाम से 61.3 मिमी बारिश हुई। इसके बाद करसोग में 24.2 मिमी, धौलाकुआं में 18.0 मिमी, बुंतर में 16 मिमी, जोत में 14.2 मिमी, गोहर, रामपुर और मनाली में 13-13 मिमी, नैना देवी में 12.8 मिमी और जोगिंदरनगर में 10 मिमी बारिश हुई।
ये भी पढ़ें : पति के शव से लिपटकर दहाड़े मार-मारकर रो रही थी पत्नी, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची खौफनाक साजिश
अब तक 355 लोगों की मौत
स्थानीय मौसम कार्यालय ने सोमवार और मंगलवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में अचानक बाढ़ आने की 95 घटनाएं, बादल फटने की 45 घटनाएं और बड़े भूस्खलन की 132 घटनाएं हुई हैं। मानसून शुरू होने के बाद से बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 355 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग लापता हैं।
350 pilgrims stranded on the manimahesh pilgrimage route were rescued by two indian air force helicopters 17 people have died so far
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














