नई दिल्ली/अयोध्या: भारत (India) देश के इतिहास में आगामी 22 जनवरी का दिन बेहद ही खास रहने वाला है। इसकी सीधी और साफ़ वजह ये है कि, इस दिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inaugration) होने वाली है, जिसके बाद राम मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। जहाँ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अब सिर्फ एक ही दिन का समय शेष है। वहीं इस अतिमहत्वपूर्ण समारोह के लिए पूरे अयोध्या (Ayodhya) शहर को सजा दिया गया है। इस बाबत सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Latest visuals from Ayodhya’s Ram Temple where preparations are in full swing for the Pran Pratishtha ceremony, to be held tomorrow. pic.twitter.com/OJGyWthBO0
— ANI (@ANI) January 21, 2024
इस प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जैसे उत्सव की तैयारी की गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की तरफ से लोगों से गुजारिश की गई है कि वे अपने घरों के पास बने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करें। देश के ज्यादातर मंदिरों को बड़े ही सुंदर तरीके से सजा दिया गया है। लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई शहरों में लोगों ने घरों पर ही भगवा झंडा लहरा दिया है। प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए कई राज्यों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही शराब-मांस की दुकानें भी बंद रहने वाली हैं।
#WATCH | Ayodhya: Rapid Action Force personnel deployed at Lata Mangeshkar Chowk as security tightens before the Pran Pratishtha ceremony tomorrow. pic.twitter.com/Yplu54RM6e
— ANI (@ANI) January 21, 2024
उधर अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है। शहर में अब NSG और उत्तर प्रदेश ATS के कमांडो तैनात किए गए हैं। पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। यहां अब ड्रोन से निगरानी की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन शहर में 7000 गणमान्य व्यक्ति पहुंचने वाले हैं। अयोध्या में बने इस नए एयरपोर्ट पर 100 के करीब चार्टर्ड विमानों के आने की संभावना भी जताई गई है।