Pic: Social Media
नई दिल्ली/रायगढ़. महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारी बारिश के बीच रायगढ़ (Raigad) जिले के खलालपुर तहसील इरशालवाड़ी गांव में हुए भूस्खलन या लैंड स्लाइड (Landslide) में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है. गौरतलब है की इसकी चपेट में पूरी एक बस्ती आ गई है। खबर है कि, भूस्खलन में 50 से अधिक परिवारों के 100 से अधिक लोग फंसे हुए थे जिसमे से अब तक 75 लोगों को बचाया गया है।
जानकारी दें कि, ये हादसा बीते बुधवार रात को हुआ है। लैंडस्लाइड में आदिवासी समाज की बस्ती का 90% हिस्सा समा गया है। वहीं, घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर NDRF द्वारा बचाव अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
#WATCH | Maharashtra: Visuals from Irshalwadi village of Khalapur tehsil of Raigad district where rescue operation is underway after a landslide occurred here.
According to the Raigad police, five people have died pic.twitter.com/2UjheTROsi
— ANI (@ANI) July 20, 2023
इसके साथ ही आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन स्थल पर पहुंचे थे। बता दें कि, इससे पहले बीते 30 जुलाई 2014 को पुणे जिले की अंबेगांव तहसील के मालिन गांव में हुए लैंडस्लाइड के बाद यह महाराष्ट्र में सबसे बड़ा लैंडस्लाइड के तौर पर जाना जाता है। उस भीषण लैंडस्लाइड में लगभग 50 परिवारों वाले पूरे आदिवासी गांव को निगल लिया था। उसमें 153 लोगों की मौत हुई थी। उस दौरान गांव में पुराने स्कूल भवन के अलावा कुछ भी नहीं बचा था।