- Hindi News »
- Article »
- Ola Electric Will Start Deliveries Of Its Ola S1 Electric Scooters From December
खुशखबरी! इंतजार ख़त्म, इस दिन से शुरू हो रही Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी
- Written By: राहुल गोस्वामी

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (File Pic)
नयी दिल्ली. जहाँ एक तरफ ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल अगस्त महीने में ही लॉन्च किया था। वहीं तब से अब तक इसकी डिलीवरी को लेकर लगातार कंपनी की तरफ से देरी की जा रही है। हालांकि, अब कंपनी ने इसकी डिलावरी (Ola S1 Delivery) की तारीख पर से अब पर्दा हटा दिया दिया है।
जहाँ ओला इलेक्ट्रिक अपने Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की इस महीने (15 दिसंबर) से डिलीवरी शुरू करेगी। जी हाँ, इसकी जानकारी खुद ओला के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ” सारे स्कूटर तैयार हो रहे हैं. प्रोडक्शन में तेजी आई और सभी 15 दिसंबर से डिलीवरी शुरू होने के लिए तैयार हैं। आपके धैर्य के लिए बहुत सारा धन्यवाद”
सम्बंधित ख़बरें
सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कम खर्च में लंबी रेंज, वाहन चालको के लिए बढ़िया ऑप्शन
सस्ता, हल्का और दमदार, नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 10 साल तक बैटरी चलने का है दावा
सस्ता और आरामदायक सफर, इन स्कूटर्स ने मचा दी धूम, खरीदने से पहले जरूर जानें
पेट्रोल महंगा पर टेंशन नहीं, अब हर 10 में 1 स्कूटर इलेक्ट्रिक, मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव
इसक साथ ही भारतीय बाजार में Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। वहीं, इसके S1 Pro वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। ऐसे में अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वैरिएंट में पावर के लिए 2.98 kWh का बैटरी पैक दिया गया है।
वहीं, S1 Pro वैरिएंट में पावर के लिए 3.97 kWh का आकर्षक बैटरी पैक दिया गया है। अब अगर रफ्तार की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 115 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिली है। इसके S1 Pro वैरिएंट में 115 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। तो वहीं, इसके S1 वैरिएंट में 90 kmph की टॉप स्पीड भी मिलती है।
अगर किलोमीटर और रेंज की बात करें तो Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर का S1 वैरिएंट एक बार फुल चार्ज करने पर 121 किलोमीटर का रेंज देता है। वहीं, इसका S1 Pro वैरिएंट सिंगल चार्ज करने पर यह 181 किलोमीटर चलता है। दोनों ही वैरिएंट में डीसेंट पिकअप स्पीड मिलती है। इधर S1 वैरिएंट 3.6 सेकंड्स में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ता है। वहीं, इसका S1 Pro वैरिएंट 3 सेकंड्स में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। तो तैयार हो जाइये नयी Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए।
Ola electric will start deliveries of its ola s1 electric scooters from december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














