- Hindi News »
- Article »
- Mumbai Crime Branch Files Chargesheet Against Tahawwur Rana In 26 11 Terror Attack Case
26/11 आतंकी हमले के मामले में कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने दायर की चार्जशीट
- Written By: राहुल गोस्वामी

मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार, 2008 में मुंबई पर हुए 26/11 (Mumbai 26/11 Attack) के आतंकी हमले में पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) का नाम भी पहले से ही शामिल है। वहीं इस बाबत मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने अब राणा के खिलाफ इस मामले में 405 पेज की पांचवीं अनुपूरक चार्जशीट दायर की है। जानकारी दें कि राणा फिलहाल अमेरिकी राज्य कैलीफोर्निया की जेल में हवा खा रहा है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने दायर की चार्जशीट
वहीं क्राइम ब्रांच ने अपनी 405 पेज की चार्जशीट में पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा पर ISI और लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव होने का आरोप है। आरोपपत्र में राणा पर 26/11 हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली का समर्थन करने का भी संगीन आरोप है, जिसने मुंबई हमलों की रेकी की थी।
जानकारी दें कि, मुंबई में हुए आतंकी हमले से पहले राणा मुंबई के ही एक होटल में 10 दिन तक रुका था। इस बाबत साबुत के तौर पर क्राइम ब्रांच ने अपने आरोप पत्र में राणा के पासपोर्ट की कॉपी भी जमा की है जो राणा ने होटल में रहने के दौरान जमा की थी। मुंबई में राणा ने 11 नवंबर से 21 नवंबर, 2008 तक अपने नाम पर एक होटल का कमरा बुक किया था। होटल में ठहरने और होटल से पुलिस को जो अन्य सबूत मिले, उन्हें भी इस नए आरोप पत्र में दायर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत ने क्यों नहीं लिया था एक्शन? चिदंबरम ने बता दिया
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के खिलाफ चार्जशीट, NIA ने लगाए ये आरोप
तिहाड़ से परिवार को फोन करेगा 26/11 हमले का आतंकी तहव्वुर राणा, कोर्ट ने दी इजाजत तो उठे कई सवाल
Pahalgam Terror Attack: कितना खतरनाक है आतंकी संगठन TRF? लादेन से क्या है कनेक्शन
इस बाबत मामले की सुनवाई आज कोर्ट में हो सकती है। हालांकि इससे पहले 26/11 मुंबई आतंकी हमले मामले के विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने कहा था कि इस केसमें आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा का संभावित प्रत्यर्पण अब कुछ महीनों का सवाल है।
शिकागो में राणा हुआ था गिरफ्तार
जानकारी दें कि साल 2009 में मोहम्मद साहब पर कार्टून छापने पर नीदरलैंड के एक अखबार पर हमला करने की साजिश में राणा को शिकागो में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। बताते चलें कि, राणा पाकिस्तानी सेना में डाक्टर रह चुका है और 1997 में वह कनाडा चला गया था। फिलहाल खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा के बीच में विवाद अपने चरम पर है।
Mumbai crime branch files chargesheet against tahawwur rana in 26 11 terror attack case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














