Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: लातूर में 23 करोड़ रुपये के सरकारी गबन मामले में पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 31, 2023 | 02:44 PM

File Photo : महाराष्ट्र पुलिस

Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), महाराष्ट्र (Maharashtra) के लातूर (Latur) जिले में पुलिस ने सरकारी खातों से कथित रूप से 23 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आरोपी को मिला कर मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के वेष में गए पुलिसकर्मियों के एक दल ने पिछले हफ्ते औरंगाबाद में एक अस्पताल से आरोपी को गिरफ्तार किया, जहां वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने आया था। लातूर के तहसीलदार महेश परांडेकर को यह पता चला कि 2015 से 2022 के बीच जाली हस्ताक्षर की मदद से सरकारी खातों से कथित तौर पर 22.87 करोड़ रुपये का गबन किया गया है।

इसके बाद इस साल जनवरी में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर कार्यालय में लिपिक मनोज फुलबोयने, उसके भाई अरुण, सुधीर देवकाटे और चंद्रकांत गोगडे के खिलाफ लातूर के एमआईडीसी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी मनोज और चंद्रकांत को जनवरी में हिरासत में ले लिया गया और अरुण को 25 मई को गिरफ्तार किया गया जबकि सुधीर अब भी फरार है।

जांच अधिकारी दिलीप दोलारे ने कहा, ‘‘मनोज ने तहसीलदार के जाली हस्ताक्षर के जरिए और चेक पर आंकड़ों में छेड़छाड़ कर अपने भाई की कंपनी के खाते समेत विभिन्न खातों में 22.87 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए थे। उसने 4.5 करोड़ रुपये नकद भी निकाले थे।” अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि अरुण औरंगाबाद में एक अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने के लिए आने वाला है। इसके बाद चिकित्सकों के वेष में पुलिसकर्मियों का दल वहां मौजूद था।

उन्होंने कहा, ‘‘जब अरुण अस्पताल में था तब एक अधिकारी ने उसका नाम पुकारा। उसने जवाब दिया और फिर चिकित्सकों के वेष में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।” अपनी शिकायत में तहसीलदार परांडेकर ने कहा कि सरकारी जल संरक्षण परियोजना ‘जलयुक्त शिवर अभियान’ के लिए कोष वितरित करने का आदेश जारी किया गया था।

इसी के मद में जल संरक्षण अधिकारियों को 12,27,297 रुपये और 41,06,610 रुपये की राशि ऑनलाइन आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंटल) माध्यम से वितरित करने के लिए दो डिमांड ड्राफ्ट दिए गए थे। पुलिस ने कहा कि जब बैंक को संबंधित दस्तावेज दिए गए तो पता चला कि खाते में सिर्फ 96,559 रुपये हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद ऑडिट कर रकम की जांच की गई जिसमें 22.87 करोड़ रुपये के कथित गबन का पता चला। 

Maharashtra police arrests 3 in latur government embezzlement case of rs 23 crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2023 | 02:44 PM

Topics:  

  • Latur Crime
  • latur police
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

मुरबे पोर्ट परियोजना पर मछुआरों का बवाल, EIA रिपोर्ट को बताया भ्रामक

2

मीरा-भाईंदर मनपा बनी भ्रष्ट अधिकारियों की ढाल! 1500 दिन तक फाइलें दबाईं! अब दी केवल लिखित चेतावनी

3

PMO का झांसा देकर ठेकेदार ने उड़ाए 74 लाख, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

4

बढ़ते क्राइम के बीच नासिक पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर, अद्विता शिंदे बनीं ACP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.