Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें फूड पॉइजनिंग से बचने के कारगर घरेलू उपाय

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Apr 06, 2021 | 08:15 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन (dehydration in summer), वायरल फीवर (viral fever), फूड पॉइजनिंग (food poisoning) जैसी समस्याएं होना आम बात है। इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों को  ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। कुछ सावधानियां इन बीमारियों से हमें आसानी से बचा जा सकती हैं। गर्मी ही एक ऐसा मौसम है जिसमें खाना कम और पानी ज्यादा पीने की सलाह दी जाती है। साथ ही, खाने में भी हेल्दी फूड (healthy food in summer) शामिल करना चाहिए, वरना फूड पॉइजनिंग की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है।  

अगर खाने के कुछ घंटों बाद जी मिचलाना, उल्टी (vomiting), पेट में दर्द (stomach ache) या ऐंठन होती है या दस्त (diarrhea) होने लगता है, तो ये फूड पॉइजनिंग के प्रमुख लक्षण हैं। आईए जानें फूड पॉइजनिंग के लक्षण और उपचार…

लक्षण (Symptoms Of Food Poisoning)-
फूड पॉइजनिंग होने पर व्यक्ति को पेट में दर्द होता है। इसके साथ  दस्त, उल्टी, बुखार आना शुरू हो जाता है। बुखार के साथ  डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और थकान भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि ख़ास  देखभाल करें और उपाय करें।

फूड पॉइजनिंग से बचने के उपाय-

फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए बासी भोजन खाने से बचें। जहां तक हो सके ताजा भोजन  करें। अगर बार-बार उल्टी (vomiting) हो रही है, दस्त होते दो-तीन दिन हो चुके हैं, पेट दर्द और ऐंठन महसूस हो, बुखार, डिहाइड्रेशन, मांसपेशियों में कमजोरी, धुंधला नजर आ रहा हो, तो इनमें से कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। सड़क किनारे (Street food) बिकने वाले खाने-पीने के सामान भी ‘फूड पॉइजनिंग’ के कारण हो सकते हैं।

ऐसे में घर का बना खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर खाना साफ-सुथरी जगह में न बनाया जाए तो उसके दूषित होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। अत्यधिक गर्मी के कारण खाने में बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं। जिससे फूड पॉइजनिंग हो जाती है।

घरेलू उपाय-

  • फूड पॉयजनिंग होने पर आप खाली पेट नींबू-पानी पी सकते हैं, या फिर गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पी लें ,ऐसा करने से आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है।
  • दही के सेवन से फूड पॉइजनिंग की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए दही में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर इसका सेवन करने से लाभ मिल सकता है।
  • फूड पॉइजनिंग होने पर आप सुबह खाली पेट लहसुन की कुछ कच्ची कलियां पानी के साथ खा सकते हैं। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।
  • मरीज के शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए ज्यादा  से ज्यादा पानी पीना चाहिए।  साथ ही, सूप, पतली खिचड़ी, नारियल पानी, चावल का पानी, ग्लूकोल, इलेक्ट्रॉल पाउडर का घोल आदि लेना जरूरी होगा।

इन सामान्य घरेलू उपायों से फूड पॉइजनिंग की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

-सीमा कुमारी

Learn effective home remedies to avoid food poisoning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2021 | 08:15 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

अहिल्यानगर-सातारा हाईवे पर ट्रक के पहिए की चपेट में आया चालक, मौके पर गई जान

2

पालघर में आदिवासी विकास की नई शुरुआत, 654 गांवों में चलेगा ‘आदि कर्मयोगी’ अभियान

3

Kajal Aggarwal: एक्सीडेंट में मौत की खबर से सदमे में आ गए थे काजल अग्रवाल के फैंस, एक्ट्रेस ने…

4

आरोप सिद्ध करें या संन्यास लें पवार..मंत्री बावनकुले ने दंड माफी के आरोप पर दिया चैलेंज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.