अहिल्यानगर-सातारा हाईवे पर ट्रक के पहिए की चपेट में आया चालक, मौके पर गई जान
पुणे के नीरा शहर के अहिल्यानगर-सातारा हाईवे पर भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया। जिसमें ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
हादसे की सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Pune News In Hindi: नीरा शहर के अहिल्यानगर-सातारा हाईवे पर शनिवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह दुर्घटना शाम 4:45 बजे हुई, जब एक दंपति अपने बेटे से मिलने जा रहे थे। ट्रक को बाईं ओर से ओवरटेक करने को कोशिश में बाइक सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान विजय कुवरलाल साखरे (बोपर्डी, जिला नागपुर, वर्तमान में वाई एमआईडीसी) के रूप में हुई है। वहीं पत्नी घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय साखरे अपनी पत्नी लता साखरे के साथ होंडा शाइन पर वरवंड (दौंड तालुका) स्थित एक आश्रम स्कूल में अपने 12 वर्षीय बेटे से मिलने गए थे जो छठीं कक्षा में पढ़ता है। लौटते समय, ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक फिसल गई। विजय ट्रक के नीचे आ गए, जबकि लता सड़क पर गिर गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजय ने हेलमेट पहना था, लेकिन हादसे में वह उनके सिर से निकल गया। हादसे में विजय को भारी रक्तस्राव हुआ। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, समय उनकी बाइक फिसल गई। विजय ट्रक के नीचे आ गए, जबकि लता सड़क पर गिर गईं।
सम्बंधित ख़बरें
युवा नहीं समझते आजादी का सही मतलब… पुणे में गरजे NSA अजीत डोभाल, Gen Z को दिया कड़ा संदेश
NSA अजीत डोभाल को मिला प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
पुणे मनपा की लीज संपत्तियों का होगा बड़ा ऑडिट, व्यावसायिक दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई
पुणे के बांध से छोड़ा गया 9,050 क्यूसेक पानी, घोड़ नदी का जलस्तर बढ़ा, किनारे बसे गांवों के लिए अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें :- जेजुरी प्यासा क्यों? 66 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर 10 महीने से ताला!
ज्यादा खून बहने के कारण हुई मौत
हादसे में विजय को भारी रक्तस्राव हुआ। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लोणंद रेफर कर दिया, जहां इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। नीरा पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। विजय साखरे पिछले दो महीने से वाई एमआईडीसी में एक मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।
