Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज महाराष्ट्र में रैली करेंगे गृहमंत्री शाह, गुजरात में भी करेंगे विशेष संपर्क अभियान

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jun 10, 2023 | 11:02 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद,  केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को गुजरात के पाटन जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। शाह अपने गृह राज्य गुजरात के बाद पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी इसी तरह के समारोह में शिरकत करेंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि शाह गुजरात के सिद्धपुर शहर में पूर्वाह्न करीब 11 बजे रैली को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागवत कराड, भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह, पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल और प्रदेश महासचिव रजनी पटेल मौजूद रहेंगे।

भाजपा की गुजरात इकाई ने केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसके तहत कई केंद्रीय मंत्रियों ने राज्य का दौरा किया है। पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा कि महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में शाह की रैली शाम करीब साढ़े पांच बजे होनी है।

सम्बंधित ख़बरें

कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात

क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO

क्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला

पहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप

शाह की महाराष्ट्र यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कोल्हापुर, अहमदनगर और बीड सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं के बाद होगी। नांदेड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का गृह क्षेत्र है। भाजपा नेता ने कहा कि शाह गुजरात से नांदेड़ जाएंगे और शहर के अचलनगर मैदान में रैली को संबोधित करेंगे तथा फिर नांदेड़ से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

Home minister shah will rally in maharashtra today special contact campaign will also be done in gujarat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2023 | 11:02 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • BJP
  • Gujarat Visit
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.