Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप

Pawan Khera Video Statement: पवन खेड़ा ने एक बार फिर सीएम सरमा के परिवार के 'विदेशी लिंक', एंटीगुआ पासपोर्ट और दुबई की संपत्तियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 08, 2026 | 08:42 PM

पवन खेड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pawan Khera Allegation: असम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जोर पकड़ता जा रहा है। इस क्रम में पवन खेड़ा ने बुधवार को एक बार फिर सीएम सरमा और उनके परिवार के कथित विदेशी लिंक को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पवन खेड़ा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो असम मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े विदेशी लिंक पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने इस वीडियो के साथ लिखा कि मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा एक अज्ञात स्थान से असम के भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के लिए नए खुलासे और कुछ और सवाल लेकर आए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। बजाए सवालों का जवाब देने के अपनी पुलिस की धौंस दिखा रहे हैं।

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने कहा कि पवन खेड़ा पार्टी के मजबूत सिपाही हैं वो इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आपसे पहले भी सवाल पूछे हैं आज और भी नए सवालों के साथ आपके सामने हैं। हिम्मत है तो जवाब दीजिए, पुलिस के पीछे छिपकर और अमर्यादित भाषा बोलकर कुछ होगा नहीं। असम की जनता आपका सारा कच्चा चिट्ठा जान चुकी है। कल आपके खिलाफ फैसला सुनाएगी। वहीं, पवन खेड़ा ने वीडियो में कहा कि पिछले दो दिनों से असम के मुख्यमंत्री और पुलिस मेरे खिलाफ अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। दिल्ली स्थित मेरे फ्लैट पर मेरी और मेरे परिवार की गैर-मौजूदगी में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस वाले मेरे घर से फोन और लैपटॉप समेत कुछ उपकरण उठाकर ले गए। अब मैं जहां भी जाता हूं, ये मेरे पीछे पुलिस भेज रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मानोरा: भाजपा का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, भक्तराज महाराज ने किया ध्वजवंदन और मार्गदर्शन

बंगाल चुनाव: मालदा हिंसा पर NIA का सनसनीखेज खुलासा! इस तरह जुटाई गई थी भीड़; अचानक बंद हुए थे सीसीटीवी कैमरे

CM Yogi का बड़ा मास्टरप्लान, नोएडा के तर्ज पर अब आगरा बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक हब; यह है पूरी योजना

बंगाल चुनाव: इन 50 सीटों पर बिहारियों का जलवा, BJP-TMC और कांग्रेस ने सौंपी कमान

Here is Media & Publicity Department Chairman @Pawankhera ji with new revelations and more questions for Assam’s corrupt Chief Minister Himanta Biswa Sarma from an undisclosed location. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। बजाए सवालों… pic.twitter.com/WZkgwM6em8 — Congress (@INCIndia) April 8, 2026

पवन खेड़ा ने भाजपा पर साधा निशाना

पवन खेड़ा ने आगे कहा कि हमने सवाल पूछने के अलावा कोई गुनाह तो नहीं किया। बड़ा सवाल यह है कि भाजपा मुझे और मेरी पार्टी को चुप क्यों कराना चाहती है, बजाय इसके कि उनको सवालों का जवाब देने में क्या परेशानी है। अगर उनको लगता है कि हम डर जाएंगे तो यह उनका मुगालता है। मैं मेवाड़ का रहने वाला हूं, कांग्रेसी हूं और राहुल गांधी का सिपाही हूं। ऐसे में डरने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि क्योंकि मुझे बोलते रहना है और सवाल पूछते रहना है, इसलिए मैं आपकी पुलिस को जरूर अवॉइड कर रहा हूं। लेकिन जो कागज हमारे पास आए और लोगों ने हमें बताए वो हमने आप सबके साथ साझा किए हैं। हालांकि माना जा रहा था कि आप जांच बैठाएंगे, लेकिन आपने पुलिस छोड़ दी।

यह भी पढ़ें: बिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात

सीएम सरमा के भाई को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि इजिप्ट का पासपोर्ट, गोल्डन वीजा ऑफ यूएई और एंटीगुआ का पासपोर्ट असली है या नकली, इसकी जांच होनी चाहिए। क्या आपने या आपके परिवार के किसी सदस्य या किसी एजेंट ने फेक केवाईसी दस्तावेज के जरिए ये सेल कंपनियां खोलीं और संपत्ति खरीदी, इसकी भी जांच होनी चाहिए। सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है। केंद्र सरकार का कर्तव्य इन मामलों की जांच करना है। उन्होंने आगे कहा कि सीएम सरमा का भाई असम पुलिस में है उनकी पत्नी और बेटे दुबई में रहते हैं। उनका बच्चा दुबई इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता है जिसकी फीस 21 लाख सालाना है। क्या यह सच है? हम राजनीति में परिवार को टारगेट नहीं करना चाहते लेकिन बस इस सवाल का जवाब चाहते हैं। क्योंकि आप चुनाव को देख रहे हैं और हम असम के लोगों और उनकी उम्मीदों को देख रहे हैं।

Pawan khera vs himanta biswa sarma foreign link allegations assam election 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 08:42 PM

Topics:  

  • Assam Assembly Election
  • Assam CM Himant Biswa Sarma
  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Congress
  • Pawan Khera

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.