Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सरकारी अस्पतालों की बदहाली और कथित ‘किडनी कांड’ पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने सरकारी अस्पतालों को इस कदर बर्बाद कर दिया है कि अब गरीबों को वहां इलाज के बजाय अपनी जान और अंगों का खतरा सताने लगा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब अस्पताल जाने पर गरीब की किडनी निकाल ली जा रही है और उसे कुछ दिनों बाद पता चलता है कि उसका अंग गायब है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार और एयरपोर्ट पर पकड़े जा रहे गांजे को लेकर भी सरकार को घेरा।