- Hindi News »
- Article »
- Gorakhpur Muslim Youth Recited Ram Bhajan To Cm Yogi Adityanath Gorakhpur Mp Ravi Kishan
मुस्लिम युवक से मधुर ‘राम भजन’ सुन खश हुए CM योगी, रवि किशन ने भी कही ये बड़ी बात, Video वायरल
- Written By: राहुल गोस्वामी

राम भजन सुन गदगद हुए CM योगी
नई दिल्ली/गोरखपुर: बीते शनिवार को उस समय सरार वातावरण ‘राममय’ हो गया जब उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi adityanath) ‘दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल’ में पहुंचे थे। यहां उन्होंने योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित एक दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरणों का वितरण भी किया। 100 दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल, 30 को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। लेकिन इस दौरान एक ऐसी खास घटना घटी जो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल है।
दरअसल CM योगी ने इस कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के उत्पादों की प्रदर्शनी का भी एक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान एक मुस्लिम दिव्यांग द्वारा लगाए स्टाल पर मुख्यमंत्री पहुंचे। तब वहां खड़े एक दिव्यांग ने मुख्यमंत्री से खुद ही दो लाइन गाना सुनाने की अनुरोध किया। इसके बाद CM योगी ने हंसकर सुनाने की सहमति दी। इसके बाद जो ‘बेहतरीन’ हुआ उसका वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चूका है।
What has Yogi ji done to Uttar Pradesh ??pic.twitter.com/9Kct1XNo5A — Megh Updates ?™ (@MeghUpdates) February 3, 2024
यह वायरल वीडियो करीब 44 सेकंड का ही है। लेकिन इस छोटे से वायरल वीडियो आप देखेंगे कि दिव्यांग मुस्लिम युवक ने पहले गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम: पूजा मूल मंत्र को सुनाया। इसके बाद ही उन्होंने ‘राम सिया राम’ भजन के बोल भी मुख्यमंत्री को बड़े ही मीठे स्वर में सुनाए। यह बोल सुनते ही CM योगी ने खुश होकर तालियां बजाते हुए बहुत सुंदर बोलते हुए दिव्यांग का अभिवादन किया और उस दिव्यांग मुस्लिम युवक की पीठ थपथपाते हुए उनका हौंसला बढ़ाया।
सम्बंधित ख़बरें
CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता; शुरू होगी कैशलेस सुविधा
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
शादी के नाम पर 30 लाख की चपत! 25 परिवारों को बर्बाद करने वाले फर्जी IAS की तलाश में जुटी गोरखपुर पुलिस
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी के साथ मौके पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। मुस्लिम युवक से राम भजन के बोल सुनते ही CM योगी और पीछे खड़े सांसद रवि किशन भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्होंने पूछा भी, ‘कहां से हैं ये’। फिर उन्होंने युवक की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘बहुत सुंदर-बहुत सुंदर’।
Gorakhpur muslim youth recited ram bhajan to cm yogi adityanath gorakhpur mp ravi kishan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026: वृषभ और कर्क राशि वालों को मिलेगा अटका हुआ धन, जानें अपनी राशि का हाल!
Apr 09, 2026 | 05:00 AMघंटों मोबाइल चलाकर हो रहे परेशान? Doomscrolling की लत छोड़ने के लिए ये 5 ऐप्स कर देंगे कमाल
Apr 09, 2026 | 03:21 AMIPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM














