- Hindi News »
- Article »
- First Time Joint Womens Contingent Of Army Navy Air Force In The Republic Day Parade Beating Retreat Will Be Indigenous Republic Day
गणतंत्र दिवस परेड में ‘महिला शक्ति’ की एंट्री, पहली बार आर्मी, नेवी, एयरफोर्स का जॉइंट महिला दस्ता, स्वदेशी होगी बीटिंग रिट्रीट भी
- Written By: राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: जहां देश हर साल की तरह इस बार भी आगामी 26 जनवरी 2024 के दिन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अपना गणतंत्र दिवस (Republic Day) धूमधाम से मनाएगा। वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर सेना के सभी विंग लगातार गणतंत्र दिवस परेड के लिए जी-तोड़ अभ्यास कर रहे हैं। हालाँकि एक बड़ी खबर के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में इस बार पहली दफा आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स की महिला अग्निवीरों (Women Agineveer) का जॉइंट दस्ता होगा।
वहीं इन तीनों फोर्स की महिला ऑफिसर इस दस्ता को लीड करेंगी। देखा जाए ऐसा पहली बार होने को है, जब आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स की महिला ऑफिसर एक साथ परेड में लीड करेगी। अब तक ट्राई सर्विस दस्ता यानी तीनों सेनाओं का जॉइंट दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में कभी शामिल नहीं हुआ था।
इस बार महिला अग्निवीरों का जॉइंट दस्ता
यह भी बता दें कि उक्त तीन दस्ते आर्मी की महिला अग्निवीर, नेवी की महिला अग्निवीर और एयरफोर्स की महिला अग्निवीर का दस्ता समानांतर (पैरलर) मार्च पास्ट करेगा। हालांकि तीनों सेनाओं की परेड करने की स्टाइल में भी थोड फर्क होगा। इसके चलते आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की महिला अग्निवीर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अपनी मार्चिंग स्किल को भी बहुत बेहतरीन तरीके से फाइन ट्यून कर रही हैं, ताकि कदम से कदम मिलाकर कर्तव्य पथ पर मार्च कर सकें।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 03 मई LIVE: आज पूरे देश में NEET यूजी 2026 की परीक्षा होगी आयोजित
असम: World War II का जिंदा बम मिलने से हड़कंप, तिनसुकिया में सेना ने टाला बड़ा हादसा, सुरक्षित किया डिफ्यूज
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
Rashtriya Bal Puraskar: सरकार दे रही है बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जल्द करें आवेदन
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी भी पूर्ण स्वदेशी
एक और दिलचस्प बात यह है कि इस बार की बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी पूरी तरह से स्वदेशी होगी। सूत्रों की मानें तो बीटिंग रिट्रीट में जो भी धुनें बजाई जाएंगी वह पूर्ण स्वदेशी होंगी। इतना ही नहीं इसके लिए सभी ख़ास धुनों को चयन भी कर लिया गया है। दरअसल अब तक ‘अबाइड विद मी’ धुन 1950 से लेकर हर साल 29 जनवरी तक बीटिंग रिट्रीट समारोह में बजाई जाती थी। इससे पहले 2020 में भी इसे हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन विवाद होने के बाद तब इसे फिर से शामिल कर लिया गया था।
लेकिन अब सूत्रों की मानें तो इस बार बीटिंग रिट्रीट में हर धुन स्वदेशी ही होगी। इसमें प्रमुख रूप से, ताकत वतन की हम से है…, कदम कदम बढ़ाए जा…, ऐ-मेरे वतन के लोगों…, फौलाद का जिगर…, शंखनाद… भागीरथी… जैसी धुनें शामिल हैं। जानकारी दें कि बीटिंग रिट्रीट सेना की बैरक में वापसी का प्रतीक धुन होती है।
First time joint womens contingent of army navy air force in the republic day parade beating retreat will be indigenous republic day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














