- Hindi News »
- Article »
- Delhi 1100 Rohingya Will Be Shifted To Flats Will Get Tv Phone With Food And Drink Will Get Police Protection
दिल्ली: EWS फ्लैट में शिफ्ट किए जाएँगे 1100 रोहिंग्या, खाने-पीने के साथ मिलेगा TV-फोन तक, मिलेगी पुलिस सुरक्षा
- Written By: राहुल गोस्वामी

File Pic
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां रह रहे करीब 1100 रोहिंग्याओं को अब उनके टेंट से निकालकर पक्की छत देने के प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसे में जल्द ही उन्हें सभी मूलभूत सेवाएँ मुहैया कराते हुए EWS फ्लैट मिलेंगे और साथ में दिल्ली पुलिस का संरक्षण भी। इस खबर की पुष्टि स्वयं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी की है।
India has always welcomed those who have sought refuge in the country. In a landmark decision all #Rohingya #Refugees will be shifted to EWS flats in Bakkarwala area of Delhi. They will be provided basic amenities, UNHCR IDs & round-the-clock @DelhiPolice protection. @PMOIndia pic.twitter.com/E5ShkHOxqE — Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) August 17, 2022
दरअसल मोदी सरकार में आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण माँगी है। एक ऐतिहासिक फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में EWS फ्लैटों में ट्रांस्फर किया जाए जाएगा। जहां उन्हें मूलभूत सुविधाएँ, यूएनएचसीआर आईडी और 24 घंटे दिल्ली पुलिस का संरक्षण प्रदान किया जाएगा।”
दरअसल मोदी सरकार का यह निर्णय दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार के अधिकारियों, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया है। बता दें कि, ये बैठक जुलाई के आखिरी हफ्ते में हुई थी। गौरतलब है कि, दिल्ली सरकार ने कहा था कि मदरपुर खादर में जहाँ रोहिंग्या रहते थे वहाँ आग लगने के बाद वह रोहिंग्याओं के टेंट के लिए हर महीने 7 लाख रुपए खर्च करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब दिल्ली पुलिस करेगी रोहिंग्याओं का प्रोटेक्शन, मिलेगा सब कुछ
इसके साथ ही दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए कि, वो उस परिसर की सुरक्षा में तैनात होंगे। वहीं सोशल वेल्फेयर डिपार्टमेंट इन लोगों को उन फ्लैट्स में फैन, तीन समय खाना, लैंडलाइन फोन, टीवी, आदि चीजें भी उपलब्ध करवाएगा। इसी तरह दिल्ली की केजेरिवाल सरकार को कहा गया है कि, वो बुनियादी जरूरतों से इन फ्लैट को पूरा करें और इसे फॉरेशन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस को हैंडओवर किया जाए, ताकि वो रोहिग्याओं को यहाँ जल्द से जल्द शिफ्ट करवा सकें।
कोरोना काल में आइसोलेशन सेंटर थे ये फ्लैट
पता हो कि, कोरोना के दौरान एनडीएमसी ने ये फ्लैट दिल्ली सरकार को इसलिए दिए गए थे कि वे वहां कोरोना संक्रमण के संदिग्धों को भी आइसोलेट करें। हालाँकि अब इन्ही फ्लैट्स में रोहिंग्याओं को रखने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि जो भी रोहिंग्याओं को यहाँ शिफ्ट किया जाएगा, उनके पास UNHCR की यूनिक आईडी है और उनकी हर डिटेल भी अब केंद्रीय सरकार के रिकॉर्ड में है।
Delhi 1100 rohingya will be shifted to flats will get tv phone with food and drink will get police protection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMभारतीय राजनीति की सबसे सफल महिला नेता! फिर भी ममता बनर्जी ने क्यों नहीं की शादी? जान लीजिए असली वजह
May 06, 2026 | 10:13 PMTMC के 10 विधायक बैठक से गायब, ममता बनर्जी ने केंद्र को ललकारा, कहा- वे चाहें तो मुझे बर्खास्त कर दें
May 06, 2026 | 09:59 PMमहेंद्र गोयनका के केस में नया मोड़, जस्टिस जे. बी. पारदीवाला ने खुद को मामले से किया अलग; जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 09:51 PMभोजशाला विवाद में नया मोड़, अब जैन समाज ने ठोका दावा; हाईकोर्ट में जैन समाज की एंट्री से गरमाया मुद्दा
May 06, 2026 | 09:32 PMजन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
May 06, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














