-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Citizenship Finally Started To Be Given To Refugees Under Caa
शरणार्थियों के साथ न्याय, आखिरकार CAA में नागरिकता देना शुरू
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

आखिर सीएए के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़ित किए जानेवाले हिंदू, सिखों, बौद्धों, जैन व पारसी समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने की पहल शुरू हो गई। संसद में दिसंबर 2019 में यह कानून पास होने के बाद से 25,000 लोगों ने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया। इस कानून की नियमावली तैयार होने के बाद 14 लोगों को प्रमाणपत्र के साथ सीएए के अंतर्गत भारतीय नागरिक का दर्जा दिया गया। इस कानून की जड़ें भारत के विभाजन की त्रासदी से जुड़ी हैं। जब पाकिस्तान बना तब वहां हिंदुओं की संख्या करीब 23 प्रतिशत थी।
अब यह तादाद बुरी तरह घटकर सिर्फ डेढ़ प्रतिशत रह गई है। 76 वर्षों में इतने हिंदू कहां गए इसकी कल्पना की जा सकती है! पाकिस्तान में हिंदू ललनाओं का अपहरण कर उनका जबरन धर्मांतरण कर निकाह कराया जाता है। गुंडों के गिरोह जबरन उठाकर ले जाते हैं और पुलिस इस पर कोई एक्शन नहीं लेती। कितने ही लोगों पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर मौत के घाट उतारा जाता है। यह सब दशकों से चला आ रहा था लेकिन तत्कालीन सरकारें इसे पड़ोसी देशों का आंतरिक मामला कहकर नजरअंदाज करती रहीं।
सीएए के प्रथम चरण में कम से कम 350 लोगों के आवेदन सरकार ने मंजूर किए। पाक, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में धार्मिक स्वतंत्रता नहीं है और वहां अल्पसंख्यक समुदाय बेहद असुरक्षित है। कुछ माह पहले पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा था कि सभी धर्मों के नागरिक अपने विश्वास के मुताबिक धर्म का पालन कर सकते हैं लेकिन इस फैसले के खिलाफ वहां तीव्र विरोध होने लगा। हिंदू मंदिरों पर हमले व तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। सीएए में मुस्लिमों को शामिल नहीं किया क्योंकि इसका कोई औचित्य नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में चला ‘योगी मॉडल’: CM सुवेंदु का बड़ा ऐलान, 2019 के दंगाईयों से होगी सरकारी संपत्ति के नुकसान की वसूली
Afghan Crackdown: पाकिस्तान के क्वेटा में अवैध अफगानों को घर किराए पर देने वाले 20 मकान मालिक गिरफ्तार
बंगाल में सीएए के तहत आवेदनों पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, एक्शन के लिए दो और समितियों का गठन
ईरान-पाकिस्तान की बड़ी कार्रवाई… एक ही दिन में 5,500 से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को निकाला बाहर
दुनिया के 54 देश इस्लामी हैं जहां उन्हें प्रताड़ित करने का सवाल ही नहीं उठता। प्रधानमंत्री मोदी ने याद दिलाया कि महात्मा गांधी ने पाकिस्तान बनने के बाद कहा था कि गैरमुस्लिम कभी भी भारत वापस आ सकते हैं सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये वो लोग हैं जो शरणार्थी बनकर लंबे समय से हमारे देश में रह रहे थे और धर्म के आधार पर भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे। इसके पूर्व आजमगढ़ की सभा में उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल इस कानून को खत्म नहीं कर सकता। सीएए को विपक्ष ने भेदभावपूर्ण बताया है जबकि यह न्यायपूर्ण और मानवीय आधार पर बना कानून है जिसमें पड़ोसी देशों में सताए गए अल्पसंख्यकों को भारत में शरण के साथ ही नागरिकता प्रदान की जा रही है।
Citizenship finally started to be given to refugees under caa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














