Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP के शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 की दर्दनाक मौत, 10 अन्य घायल

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 26, 2024 | 12:17 PM

शाहजहांपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत

Follow Us
Close
Follow Us:

शाहजहांपुर (उप्र) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पूर्णागिरि मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस के ऊपर गिट्टियों से भरा डंपर (एक प्रकार का ट्रक) पलट जाने से 11 लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में लोगों की मौत होने पर शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले श्रद्धालु शनिवार रात एक निजी बस से पूर्णागिरी मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बस चालक ने रात में खुटार थाना क्षेत्र के हजियापुर में एक ढाबे पर बस रोकी जिसके बाद कुछ यात्री ढाबे पर खाना खाने चले गए जबकि कुछ लोग बस में ही बैठकर जलपान करने लगे। उन्होंने बताया कि इसी बीच गोला की तरफ से आ रहा गिट्टियों से भरा डंपर अनियंत्रित होकर बस के ऊपर पलट गया और इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य लोग घायल हो गए।

मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान सुमन देवी (36), अजीत (15), आदित्य (आठ), रामगोपाल (48), रोहिणी (20), प्रमोद (30), छुटकी (50), शिव शंकर (48), सीमा (30) सुधांशु (सात) एवं सोनवती (45) के रूप में की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में 10 अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि डंपर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Bus accident in shahjahanpur in up 11 dead 10 others injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2024 | 12:17 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

इस मौलाना ने दिया CM योगी के खिलाफ जहरीला बयान, ओवैसी का नाम लेकर मंच से दी धमकी

2

राजा भैया की बेटी का गन पकड़े वीडियो वायरल, राणा अजय सिंह ने लगा दिया ये आरोप

3

बरेली में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सख्त तो मौलवी ने भी नमाजियों से की ये अपील, जानिए क्या कहा

4

संभल में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.